लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: खाटू श्याम जी मंदिर के द्वार भी श्रद्धालुओं के लिए बंद, जयपुर में होने वाले गणगौर मेले सहित सात बड़े उत्सवों का आयोजन रद्द

By धीरेंद्र जैन | Updated: March 20, 2020 05:56 IST

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राजस्थान सरकार ने प्रदेश में आगामी 21 मार्च से 2 अप्रेल के मध्य आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध गणगौर मेले सहित सात बड़े मेलों और उत्सवों का आयोजन रद्द कर दिया गया है।  

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कहर के चलते आज से सीकर जिले के खाटू श्याम मंदिर के द्वार भी 31 मार्च तक श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिये गये हैं।गुरुवार को मंदिर में दर्शनार्थियों को श्याम प्रभु के दर्षन बिना ही वापस लौटना पड़ा।

कोरोना वायरस के कहर के चलते आज से सीकर जिले के खाटू श्याम मंदिर के द्वार भी 31 मार्च तक श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिये गये हैं। गुरुवार को मंदिर में दर्शनार्थियों को श्याम प्रभु के दर्षन बिना ही वापस लौटना पड़ा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राजस्थान सरकार ने प्रदेश में आगामी 21 मार्च से 2 अप्रेल के मध्य आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध गणगौर मेले सहित सात बड़े मेलों और उत्सवों का आयोजन रद्द कर दिया गया है।  

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बुधवार को राजस्थान के अजमेर जिले में विष्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर, दौसा जिले का मेहंदीपुर बालाजी धाम और राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथ जी के मंदिरों के द्वार भी भक्तों के लिए बंद कर दिये गये है। हालांकि भक्तों के दर्षनों को सुविधा के लिए  ब्रह्मा मंदिर सहित अन्य मंदिरों के बाहर लाइव दर्षन के लिए मंदिरों के बाहर एलईडी लगाई गई है।

वहीं, नाथद्वारा में श्रीनाथजी और कांकरोली स्थित प्रभु द्वारकाधीश मंदिर में 31 मार्च तक आठ में से चार झांकियों के दर्शन में श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। श्रीनाथजी मंदिर में 348 साल में पहली बार भक्तों को दिनभर में होने वाली आठ झांकियों में से चार झांकी के दर्शनों (मंगला, राजभोग, आरती तथा शयन) में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सिर्फ 50 श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे। इसी तरह उदयपुर शहर के प्रसिद्ध जगदीश मंदिर, अस्थल मंदिर, श्रीनाथजी मंदिर में 50 से ज्यादा भक्त एक जगह मौजूद रहकर भगवान के दर्शन नहीं कर सकेंगे। मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट द्वारा भी भगवान के दर्शन 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए हैं।

अजमेर दरगाह में हौज से वुजू पर रोक लगा दी गई है। अब नल से ही वुजू कर सकेंगे। चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध सांवलियाजी मंदिर में दोपहर 12 से ढाई बजे के बीच आवाजाही बंद कर दी गई है। जैसलमेर के रामदेवरा मंदिर में दिन में तीन बार दर्शन की अनुमति होगी। पहले ऐसी कोई सीमा तय नहीं थी। वहीं गोविन्द देव जी के महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने श्रृद्धालुओं से ऑनलाइन ही ठाकुरजी के दर्शन करने तथा मंदिर आने की स्थिति में पूर्ण सतर्कता बरतने की अपील की है।

21 मार्च को सीकर में होने वाला शेखावाटी पर्यटक उत्सव, 27-28 मार्च को जयपुर और शाहपुरा का गणगौर मेला, 27-29 मार्च तक उदयपुर का मेवाड़ उत्सव, करौली का कैलादेवी का लक्खी मेला, श्री महावीर जी का मेला और नागौर में 27 से 2 अप्रैल तक चलने वाले पशु मेलों का आयोजन निरस्त कर दिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानराजस्थान समाचारजयपुरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस