लाइव न्यूज़ :

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को दी 'खास' जिम्मेदारी, कहा- सरकार संकल्पित, कोई भूखा न सोए

By भाषा | Updated: March 27, 2020 20:27 IST

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं और दिल्ली एवं मुंबई के भाजपा सांसदों से ऑडियो/वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की।

Open in App

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा और सरकार इस बात के लिये संकल्पित है कि एक भी व्यक्ति भूखा न सोए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे बुजुर्गो की जिम्मेदारी लें और उनकी उचित देखभाल करें। 

नड्डा ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं और दिल्ली एवं मुंबई के भाजपा सांसदों से ऑडियो/वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘संक्रमण के वैश्विक संकट के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ‘सही अर्थो में वैश्चिक नेता' की भूमिका निभाते हुए इस भीषण आपदा से निपटने में विश्व को नई राह दिखाई है। दक्षेस देशों की बैठक के बाद उनके आह्वान पर जी-20 देशों की वर्चुअल मीटिंग इस दिशा में एक सराहनीय कदम है। मैं प्रधानमंत्री की निर्णायक भूमिका की भूरि-भूरि प्रशंसा करता हूं। ’’

पार्टी की विज्ञप्ति के अनुसार, नड्डा ने देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती देने के लिए आरबीआई द्वारा उठाये गए क़दमों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट और नकद आरिक्षत अनुपात को घटाये जाना अच्छा कदम है एवं ईएमआई में तीन महीने की मोहलत देने जैसे उपायों से मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी।

नड्डा ने कहा, ‘‘ वैश्विक माहामारी के इस संकट के दौरान भारतीय जनता पार्टी इस बात के लिए कृत संकल्पित है कि देश में एक भी व्यक्ति भूखा न सोए।’’ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान देश के पांच करोड़ गरीब लोगों तक उच्च गुणवत्ता वाले भोजन को पहुंचाने के कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी उपस्थित थे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के एक करोड़ कार्यकर्ता प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए सामुदायिक रसोई घर का उपयोग कर देश के पांच करोड़ गरीब लोगों तक खाना पहुंचाने में अनवरत सेवा भाव में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में जो भी लोग पैदल ही अपने घरों के लिए निकल पड़े हैं, उन्हें सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। पार्टी कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा और उनके भोजन का भी उचित प्रबंध करें। नड्डा ने बताया कि देश के हर प्रदेश भाजपा कार्यालय में गरीब लोगों तक भोजन पहुंचाने एवं किसी भी आकस्मिक सहायता के लिए टोल फ्री नंबर की व्यवस्था भी की गई है ताकि समय पर जरूरतमंद लोगों को यथासंभव मदद पहुंचाई जा सके।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदीबैंकिंगइंडियादिल्लीदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे