लाइव न्यूज़ :

अब मास्क नहीं पहने वालों पर ठोका जाएगा एक लाख का जुर्माना, 2 साल की काटनी पड़ सकती है जेल

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 23, 2020 13:54 IST

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से तीन और लोग की मौत हुई है जबकि संक्रमण के रिकॉर्ड 487 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अभी तक 6,682 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने गुरुवार को संक्रामक रोग अध्यादेश 2020 पारित किया है।कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

रांची: कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। केंद्र से लेकर राज्य सरकारें लाख कोशिशें कर रही हैं, इसके बाद भी संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने गुरुवार को संक्रामक रोग अध्यादेश 2020 पारित किया है। इसके तहत कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

अध्यादेश में कहा गया है कि कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने पर या फिर मास्क नहीं लगाने पर 2 साल तक जेल हो सकती है। इसके अलावा एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। झारखंड में तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं।    

बीते दिन प्रदेश के पूर्व मंत्री और पूर्व विधानसभाध्यक्ष सी.पी. सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद उन्हें राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया। पूर्व मंत्री के साथ चार अन्य लोग के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस बीच राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से तीन और लोग की मौत हुई है जबकि संक्रमण के रिकॉर्ड 487 नए मामले सामने आए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अभी तक 6,682 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में संक्रमण अभी तक 64 लोग की मौत हुई है। राज्य में अभी तक आए संक्रमण के कुल 6,682 मामलों में से 3,048 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं। फिलहाल 3,570 लोग का उपचार जारी है। 

भारत में कोरोना के मामले 12 लाख के पार

भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 45,720 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 12 लाख के को पार कर गई। वहीं 1,129 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 29,861 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में तीन दिन के अंदर ही कोविड-19 के मामले 11 लाख से 12 लाख के पार पहुंच गए हैं। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब केविड-19 के 12,38,635 मामले हैं, जिनमें से 7,82,606 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में अभी 4,26,167 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है। देश में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर अभी 63.18 प्रतिशत है। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया