लाइव न्यूज़ :

Coronavirus का खौफ- जनाजे को नसीब नहीं हुआ कंधा, ठेले पर ले जाया गया शव, शामिल हुए सिर्फ सात परिजन

By भाषा | Updated: March 26, 2020 23:05 IST

दुनिया के अनेक हिस्सों में मातम का सबब बने कोरोना वायरस के डर के चलते उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में गुरुवार को एक जनाज़े को कंधा नसीब नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया के अनेक हिस्सों में मातम का सबब बने कोरोना वायरस के डर के चलते उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में गुरुवार को एक जनाज़े को कंधा नसीब नहीं हुआ। यह बेबसी भरा वाकया पीलीभीत शहर स्थित कांशीराम कालोनी में पेश आया। यहां के रहने वाले 70 वर्षीय अजीज की शुक्रवार दोपहर मौत हो गयी।

दुनिया के अनेक हिस्सों में मातम का सबब बने कोरोना वायरस के डर के चलते उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में गुरुवार को एक जनाज़े को कंधा नसीब नहीं हुआ।

यह बेबसी भरा वाकया पीलीभीत शहर स्थित कांशीराम कालोनी में पेश आया। यहां के रहने वाले 70 वर्षीय अजीज की शुक्रवार दोपहर मौत हो गयी।

अजीज के परिजन के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। लॉक डाउन के कारण कोई गाड़ी का इंतजाम नहीं हो पाया, लिहाजा जनाज़े को ठेले पर ले जाने का फैसला किया गया।

कोरोना संक्रमण रोकने के लिये लागू 'सोशल डिस्टेंसिंग' के नियम की वजह से कोई भी शख्स मजबूरन कंधा देने नहीं आया। जनाज़े में सिर्फ सात लोग ही शामिल हुए और उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा।

शहर के मोहल्ला पंजाबियान में स्थित कब्रिस्तान पहुंचने के बाद शव को सुपुर्द—ए—खाक कर दिया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब