लाइव न्यूज़ :

Coronavirus in Madhya Pradesh: इंदौर की 49 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 2 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 31, 2020 09:17 IST

Coronavirus: अब तक मिली रिपोर्टों के मुताबिक मध्य प्रदेश में कुल 47 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आये हैं। इनमें इंदौर के सर्वाधिक 27 मरीज शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण से मध्य प्रदेश में 5 लोगों की मौत, तीन इंदौर सेइंदौर, राज्य में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित, 25 मार्च से लगा है कर्फ्यू

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में 49 वर्षीय महिला के सोमवार रात दम तोड़ने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत की तादाद बढ़कर पांच पर पहुंच गयी है। इनमें से तीन अकेले इंदौर शहर के निवासी थे जिनमें से दो की मौत पिछले 24 घंटे में हुई।

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि चंदन नगर क्षेत्र में रहने वाली 49 वर्षीय महिला ने मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में आखिरी सांस ली। अधिकारी ने बताया कि 23 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी महिला उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पहले ही पीड़ित थी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाली महिला ने पिछले दिनों कोई यात्रा नहीं की थी।

अब तक मिली रिपोर्टों के मुताबिक सूबे में कुल 47 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आये हैं। इनमें इंदौर के सर्वाधिक 27 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा, जबलपुर के आठ, उज्जैन के पांच, भोपाल के तीन और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीजों में भी इस संक्रमण की पुष्टि हुई जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।

इस महामारी से मरने वालों में तीन मरीज इंदौर के बाशिंदे थे, जबकि दो अन्य लोग पड़ोस के उज्जैन शहर से ताल्लुक रखते थे। इंदौर, राज्य में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज सामने आने के बाद प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में लॉकडाउन की जगह कर्फ्यू लागू कर दिया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए