लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना मामलों में 41% का उछाल, 24 घंटे में 5233 नए केस सामने आए, सक्रिय मामले 28 हजार के पार

By विनीत कुमार | Updated: June 8, 2022 09:35 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना के पांच हजार से अधिक केस पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक केस मिले। यहां मंगलवार शाम तक 1800 से ज्यादा मामले सामने आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के 24 घंटे में पांच हजार से ज्यादा नए केस, 7 मरीजों की मौत हुई।महाराष्ट्र (1881), केरल (1494), दिल्ली (450), कर्नाटक (348) और हरियाणा (227) से सबसे अधिक नए मामले।सक्रिय कोरोना मामलों में 1881 की और वृद्धि हुई है और ऐसे मरीजों की संख्या 28857 हो गई है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कल सुबह के अपडेट के मुकाबले करीब 41 प्रतिशत का उछाल आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 5233 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले दो दिन लगातार वृद्धि के बाद कल के अपडेट में नए केस की संख्या में गिरावट आई थी और दैनिक मामले 4000 से कम थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 7 और लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 524715 हो गई है। वहीं सक्रिय मामलों में 1881 की और वृद्धि हुई है। देश में अब कोरोना संक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 28857 पहुंच गई है।

देश में सबसे ज्यादा नए केस महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां मंगलवार को 1881 नए केस मिले। इसी के साथ राज्य में नए केस में 81 प्रतिशत का उछाल मंगलवार को दर्ज किया गया। 18 फरवरी के बाद राज्य में कोरोना केस के मामले में ये सबसे बड़ा उछाल है। राज्य में B.A.5 वेरिएंट का एक केस भी मंगलवार को सामने आया। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से अकेले 1242 नए केस मिले। यह सोमवार को मिले केस से करीब दोगुना है।

महाराष्ट्र के अलावा जिन चार राज्यों से सबसे अधिक कोविड केस पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं, उसमें केरल (1494), दिल्ली (450), कर्नाटक (348) और हरियाणा (227) के नाम शामिल है। सामने आए कुल नए केसों में से 84.08 फीसदी इन पांच राज्यों से हैं। वहीं, कुल नए केसों में अकेले महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 35.94 फीसदी है।

इस बीच बीते 24 घंटे में देश में 14 लाख 94 हजार से ज्यादा वैक्सीन की डोज भी लगाई गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक देश में 194 करोड़ से ज्यादा (1,94,43,26,416) कोविड टीकों की डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस के लिए 3,13,361 सैंपल टेस्ट किए गए। इसी के साथ महामारी शुरू होने से अब तक कुल 85,35,22,623 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?