लाइव न्यूज़ :

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 3.06 लाख नए केस, 439 मौत, सक्रिय मामले 22 लाख से ऊपर हुए

By विनीत कुमार | Updated: January 24, 2022 09:22 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। हालांकि संक्रमण दर बढ़कर 20 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कल के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में कमी, 27,469 कम केस आए। दैनिक संक्रमण दर में वृद्धि, अब ये 17.78 प्रतिशत से बढ़कर 20.75 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 22 लाख से ऊपर, पिछले 24 घंटे में दो लाख 43 हजार 495 मरीज हुए ठीक।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 3,06,064 नए मामले सामने आए हैं। कल के मुकाबले नए मामलों में करीब 8 प्रतिशत (27,469) की कमी है। वहीं इस अवधि में 439 और मरीजों की मौत भी कोरोना से हुई है। ऐसे में देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 4 लाख 89 हजार 848 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में दैनिक संक्रमण दर में वृद्धि दर्ज की गई है। यह कल के 17.78 प्रतिशत से ऊपर 20.75 प्रतिशत हो गया है। 

एक्टिव कोरोना मरीज 22 लाख से ऊपर

देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 22 लाख से ऊपर हो गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार एक्टिव मरीजों की संख्या अब देश में 22 लाख 49 हजार 335 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में आंकड़े में 62130 की वृद्धि हुई। वहीं, रविवार को 2 लाख 43 हजार 495 मरीज बीमारी से ठीक भी हुए। ऐसे में कोरोना से देश में अब तक 36804145 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

देश में 162 करोड़ से ज्यादा लगी वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 162 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 27 लाख 56 हजार 364 डोज लगाई गई। वहीं पिछले दिन 14 लाख 74 हजार 753 कोरोना सैंपल के टेस्ट भी किए गए।

मंत्रालय के अनुसार देश में रिकवरी रेट अभी 93.07 प्रतिशत हो गया है। साप्ताहिक संक्रमण दर 17.03 प्रतिशत है। टीकाककरण की बात करें तो भारत की व्यस्क जनसंख्या के 72 प्रतिशत लोग वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। वहीं 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों में से 52 प्रतिशत को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?