लाइव न्यूज़ :

Coronavirus in UP: यूपी में कोरोना मरीज घर पर रहकर करा सकेंगे इलाज, CM योगी ने दी मंजूरी

By स्वाति सिंह | Updated: July 20, 2020 16:13 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का आलम यह है कि लगभग एक हफ्ते से मरीजों को केजीएमयू, पीजीआई और लोहिया समेत कोरोना वायरस के सेंटर में भर्ती नहीं मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोना मरीजों के होम आइसोलेशन को मंजूरी दे दी है। होम आइसोलेशन की मंजूरी के पहले कोरोना मरीज के घर पर मौजूद सुविधाओं का मुआयना भी किया जाएगा।

लखनऊ: राजधानी दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोना मरीजों के होम आइसोलेशन को मंजूरी दे दी है। यानी अब यूपी में भी कोरोना मरीज घर पर रहकर ही अपना इलाज करवा सकते हैं। बताया जा रहा है यूपी सरकार ने यह फैसला कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या और अस्पताल बेड की कमी के कारण लिया है। हालांकि होम आइसोलेशन की मंजूरी के पहले कोरोना मरीज के घर पर मौजूद सुविधाओं का मुआयना भी किया जाएगा।

वहीं, कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस महामारी के खिलाफ जंग में सभी से एकजुटता का आह्वान किया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि संक्रमण के खिलाफ जंग में सब को एकजुटता दिखानी होगी।

कोरोना के खिलाफ जंग में एकजुट हों सभी लोग : योगी

योगी ने कहा कि संक्रमण से जंग के लिए सभी को सामाजिक दूरी का पालन, अनिवार्य रूप से मास्क लगाना, अनावश्यक घर से बाहर न निकलना, भीड़ इकट्ठा न करना जैसे नियमों का निरन्तर अनुपालन स्वयं ही सुनिश्चित करना होगा। यह सब की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सभी जिलाधिकारी, जिला पुलिस प्रमुख, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य और नगर आयुक्त नियमित बैठक करके रोकथाम के सम्बन्ध में सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जनता को यह बताया जाए कि बहुत आवश्यकता पड़ने पर ही वे घर के बाहर निकलें। बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार मिले, इसके लिए गांवों में मुनादी करवाई जाए, ताकि रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को काम मिल सके। इसके लिए कृषि, सिंचाई, उद्यान आदि विभाग रोजगार देने की कार्ययोजना तैयार की जाए।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। रविवार को कोरोना के 2 हजार 250 नए मामले सामने आए। 19 हजार 845 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। वहीं मृतकों की कुल संख्या 1 हजार 146 है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप