लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: छत्तीसगढ़ के कोरबा में सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, तबलीगी जमात के लोगों के संपर्क में थे

By भाषा | Updated: April 9, 2020 17:47 IST

सभी को रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। कौशल ने बताया कि जिला प्रशासन को जानकारी मिली है कि तबलीगी जमात के लोगों के संपर्क में थे।

Open in App
ठळक मुद्दे हमने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर छत्तीसगढ़ में पहले से ही कदम उठाने शुरू कर दिये थे।बाहर से आने वालों की जांच की गयी। प्रशासन के स्तर पर जरूरी कदम उठाए गए। लोगों ने भी पूरा सहयोग किया।

कोरबाः छत्तीसगढ़ के कोरबा जिलें में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल आठ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कोरबा जिले की कलेक्टर किरण कौशल ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि कोरबा जिले के कटघोरा शहर में बुधवार देर शाम को 52 वर्षीय व्यक्ति के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद सात अन्य लोगों में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हु्ई है। कलेक्टर ने बताया कि कटघोरा शहर में बीते शनिवार को तबलीगी जमात से जुड़े 16 वर्षीय लड़के के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों को घरों में पृथक वास में रखा गया तथा उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। उन्होंने बताया ‘‘बुधवार देर शाम को कटघोरा शहर के 52 वर्षीय व्यक्ति के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद सात अन्य लोगों में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हु्ई है। संक्रमितों की उम्र 22 वर्ष से 73 वर्ष के मध्य है। इन सभी को रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने बताया कि कटघोरा में पिछले एक सप्ताह के दौरान नौ लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद जिला प्रशासन ने इसके संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरी तरह लाकडाउन कर दिया है। कलेक्टर ने बताया कि संक्रमितों के परिवारों समेत इस क्षेत्र के लगभग दो सौ परिवारों को घरों में पृथक वास में रहने के आदेश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने बताया कि कोरबा जिले में अभी तक कुल 10 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें से एक कोरबा जिला मुख्यालय से तथा नौ कटघोरा से हैं। कोरबा शहर के युवक को पिछले दिनों इलाज के बाद रायपुर के एम्स से छुट्टी दे दी गई थी।

दिल्ली स्थित निजामुद्दीन में धार्मिक आयोजन में शामिल तबलीगी जमात के कई लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद छत्तीसगढ़ में भी तबलीगी जमात से जुड़े लोगों की खोजबीन की गई थी। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जमात के 16 सदस्य महाराष्ट्र से कोरबा पहुंचे थे। इनमें से एक व्यक्ति ने निजामुद्दीन के धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी 16 लोगों के खिलाफ यात्रा की जानकारी छुपाने और जांच के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों से सहयोग नहीं करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ में अभी तक 18 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें से नौ लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे गई है। वहीं अकेले कोरबा जिले में 10 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनभूपेश बघेलनरेंद्र मोदीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे