लाइव न्यूज़ :

Coronavirus In Delhi: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1163 नए मामले , 18 की मौत 

By अनुराग आनंद | Updated: May 30, 2020 20:42 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी कि पिछले 15 दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 8500 नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने बताया कि माहमारी से निपटने के लिए उनकी सरकार 5 जून तक कोरोना मरीजों के लिए 9500 बेड तैयार करेगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 9142 एक्टिव मरीजों में से 2100 ही अस्पताल में भर्ती हैं।

नई दिल्ली:  दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के मामले 1163 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 18549 हो गई।वहीं, कोरोना के चलते 18 नई मौत का मामला भी सामने आया है। राज्य में कोरोना के चलते मरने वालों की संख्या 416 हो गई है। 

शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी कि पिछले 15 दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 8500 नए मामले सामने आए हैं। सीएम ने बताया कि माहमारी से निपटने के लिए उनकी सरकार 5 जून तक कोरोना मरीजों के लिए 9500 बेड तैयार करेगी। 

केजरीवाल ने कहा कि 9142 एक्टिव मरीजों में से 2100 ही अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी मरीज होम आइसोलेशन में रहकर ही अपना इलाज करा रहे हैं।सीएम केजरीवाल ने कहा है कि हम स्थायी रुप से लॉकडाउन नहीं कर सकते।

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में बढ़ते आंकड़े के बीच एक अच्छी बात यह है कि 24 घंटे में रिकॉर्ड 11264 मरीज ठीक हुए हैं। देश में पहली बार नए मरीजों की संख्या से अधिक रिकवर हुए हैं और इससे पहली बार एक्टिव केसों में इजाफे की बजाय गिरावट आई है। अब देश में 86422 एक्टिव केस हैं। एक दिन पहले (29 मई) देश में 89987 एक्टिव मरीज थे। 

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक रिकॉर्ड 7964 नये मामले सामने आये, जिससे पूरे देश का आंकड़ा बढ़कर 1,73,763 हो गया। यह आंकड़ा डराने वाला है। पिछले 10 दिनों से देश में कोरोना का रफ्तार तेज हुआ है, जो कम होने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि इस बीच देश के लिए एक राहत भरी खबर भी है कि यहां कोरोना से ठीक होने वालों की संख्‍या भी लगातार बढ़ रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है