लाइव न्यूज़ :

Coronavirus की वजह से एनपीआर और जनगणना में हो सकती है देरी, यहां जानिए पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 21, 2020 16:21 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से सेंसस (Census) और एनपीआर (National Population Register) में देरी हो सकती है। दोनों के पहले चरण 1 अप्रैल से शुरू होने थे, लेकिन कोविड-19 (COVID-19) की वजह से इसमें देरी होना तय है।

Open in App
ठळक मुद्देएनपीआर और जनगणना पर Coronavirus Impact, हो सकती है देरी।अगले महीने यानी 1 अप्रैल से सेंसस और एनपीआर का शुरू होना था पहला चरण

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। आज सुबह आए आकड़ों के अनुसार, देश में अब कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 285 तक पहुंच गई है। ऐसे में लोग इस महामारी को लेकर बेहद परेशान नजर आ रहे हैं।

वहीं, केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकारें भी इससे निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद कोरोना वायरस भारत में तेजी से फैल रहा है। इस वायरस का असर जनगणना (Census) और एनपीआर (National Population Register) पर भी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। यही नहीं, अब तो ये संभावना जताई जा रही है कि सेंसस और एनपीआर में कोरोना की वजह से देरी हो सकती है।  दरअसल, 1 अप्रैल से सेंसस और एनपीआर का पहला चरण शुरू होना था जो सितंबर तक चलना था।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार अब कोरोना वायरस की वजह से ऐसा होने में देरी हो सकती है। 1 अप्रैल से राज्यों को सेंसस का काम शुरू करना था। हालांकि, अब देश के हालात जिस तरीके के हैं, उसे देखने के बाद ऐसा संभव होता नजर नहीं आ रहा है। ऐसी स्थिति में सेंसस और एनपीआर के कार्य को 1 अप्रैल से आगे बढ़ाया जा सकता है।

 गृह मंत्रालय के अनुसार, 1 अप्रैल की तारीख को कोरोना वायरस के कारण आगे बढ़ाया जा सकता है। मंत्रालय का कहना है कि जनगणना करने वाले अधिकारियों में कमी आ गई है, जिसकी वजह से इस प्रक्रिया की गति धीमी पड़ सकती है। ऐसे में अब सेंसस और एनपीआर को लेकर गृह मंत्रालय अब अन्य रास्ते रास्ते तलाश रहा है, ताकि जनगणना की जा सके।

बता दें कि अगर मंत्रालय कोरोना वायरस की वजह से ख़राब माहौल में जनगणना और एनपीआर के लिए जनगणना करता भी है तो इससे वो सटीक आंकड़े हासिल नहीं कर पाएगा। मगर मंत्रालय ने जनगणना के लिए रास्ते निकाले हैं। लोग जनगणना में खुद से ऐप के जरिए भी अपना डेटा भर सकते हैं। हालांकि, जिस तरह से कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है, उससे यही चीज खुलकर सामने आ रही है कि अभी तो एनपीआ और सेंसस में देरी होना तय है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर एनपीआरसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी