लाइव न्यूज़ :

कोरोना इम्पैक्ट: सांसदों के वेतन कटौती के बाद सूचना व सतर्कता आयोग में भी 30 फीसदी वेतन कटौती, नौकरशाह से लेकर न्यायाधीश सब पर लागू!

By हरीश गुप्ता | Updated: April 14, 2020 07:06 IST

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 905 नए मामले सामने आए जबकि 51 लोगों की मौत हो गई। संक्रमितों की कुल संख्या 9,352 तक पहुंच गई और मृतकों की संख्या 324 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने यह कदम आर्थिक ढांचे पर बढ़ रहे दबाव के मद्देनजर उठाया है. सरकार चाहती है कि बड़े पदों पर मौजूद लोग स्वेच्छा से इस अभियान में शामिल हों.

नई दिल्ली: प्रशासनिक और अन्य खर्चों में कटौती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए केंद्र सरकार ने सभी आयोगों, बोर्ड व वैधानिक निकायों के सभी वरिष्ठ सदस्यों के वेतन में 30 प्रतिशत कटौती का फैसला लिया है. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों, मंत्रियों सहित सभी सांसदों और कई राज्यों के विधायकों पर कोविड-19 से उपजी परिस्थितियों में यह फैसला लागू हो चुका है. देशभर में इस वक्त केंद्र सरकार के तहत तकरीबन 200 बोर्ड, आयोग, ट्रिब्यूनल्स कार्यरत हैं.

जानें वेतन में कटौती का फैसला सरकार ने क्यों लिया? 

सरकार ने यह कदम आर्थिक ढांचे पर बढ़ रहे दबाव के मद्देनजर उठाया है. सरकार के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक एक वर्ष की इस प्रस्तावित कटौती के दायरे में सूचना और सतर्कता आयोग जैसे महत्वपूर्ण संस्थान भी होंगे. अधिकांश बोर्ड्स व निकायों में सेवानिवृत्त नौकरशाह, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, विशेषज्ञ और अन्य शामिल हैं. यह कटौती इन सभी पर लागू होगी.

हालांकि इस संदर्भ में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय इस बड़े काम को अंजाम देने के लिए समन्वयन में लगा हुआ है. सरकार चाहती है कि बड़े पदों पर मौजूद लोग स्वेच्छा से इस अभियान में शामिल हों. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों के वेतन में कटौती की घोषणा के वक्त भी केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि यह कटौती स्वैच्छिक है. केंद्र सरकार के कामकाज का दायरा देखते हुए इसे लागू करना आसान नहीं होगा.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब