लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः रैपिड टेस्टिंग किट पर ICMR की पाबंदी बनी पहेली, स्विट्जरलैंड से आयातित किट से भी परीक्षण नहीं

By हरीश गुप्ता | Updated: May 18, 2020 06:46 IST

आईसीएमआर ने 24 मार्च को आरएटी किट खरीद के लिए वैश्विक निविदा जारी की थी और चीन के दो आपूर्तिकर्ताओं के जरिये 5 लाख किट खरीदे गए थे. साथ ही आईसीएमआर ने राज्यों को भी आरएटी किट की सीधी खरीदारी की अनुमति दी थी.

Open in App
ठळक मुद्देआईसीएमआर की ओर से कोविड-19 पॉजिटिव मामलों को तेजी से पता लगाने में सक्षम आरएटी किट के उपयोग में असामान्य देरी ने विशेषज्ञों को आश्चर्यचकित किया है. इसके उपयोग पर जारी प्रतिबंध रहस्य में डूबा हुआ है.

नई दिल्ली: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से कोविड-19 पॉजिटिव मामलों को तेजी से पता लगाने में सक्षम रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट (आरएटी) किट के उपयोग में असामान्य देरी ने विशेषज्ञों को आश्चर्यचकित किया है. इसके उपयोग पर जारी प्रतिबंध रहस्य में डूबा हुआ है. आईसीएमआर ने पिछले महीने दोषपूर्ण परिणाम आने के बाद चीन की दो कंपनियों की ओर से आपूर्ति किए गए आरएटी किट के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था.जब आईसीएमआर के एक वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, ''हम अभी भी चीन के आरएटी किट के परिणामों का मूल्यांकन कर रहे हैं. राजस्थान और कुछ अन्य राज्यों में किए गए परीक्षणों की समीक्षा हो रही है.'' जब उनसे पूछा गया कि चीन के किट खराब होने के कारण अन्य देशों से आपूर्ति किए गए आरएटी किट का उपयोग क्यों नहीं किया जा रहा है, इस सवाल पर अधिकारी ने कहा, ''हम आरएटी किट से संबंधित पूरे मुद्दे का विश्लेषण कर रहे हैं.''

उन्होंने इस संबंध में विस्तार से जानकारी देने से इनकार कर दिया. स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस बात से हैरान हैं कि आरएटी किट का पूरी दुनिया में उपयोग हो रहा है और यह केवल 30 मिनट में परिणाम दे सकता है. यही नहीं, इसके जरिये भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी बहुत उपयोगी है क्योंकि 250-450 रुपए कीमत वाले एक किट के जरिये 250 लोगों का परीक्षण किया जा सकता है.

आईसीएमआर ने 24 मार्च को आरएटी किट खरीद के लिए वैश्विक निविदा जारी की थी और चीन के दो आपूर्तिकर्ताओं के जरिये 5 लाख किट खरीदे गए थे. साथ ही आईसीएमआर ने राज्यों को भी आरएटी किट की सीधी खरीदारी की अनुमति दी थी. राज्यों ने चीन, दक्षिण कोरिया और स्विट्जरलैंड से किट खरीदे, लेकिन अचानक 6 अप्रैल को राजस्थान और कुछ अन्य राज्यों में ये किट दोषपूर्ण पाए जाने पर इनसे परीक्षण रोक दिए गए.

आईसीएमआर ने न केवल चीन बल्कि अन्य देशों से आए किट के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगा दिया. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इससे परीक्षण की रफ्तार और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई से समझौता किया गया.

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद 50 दिन बाद भी चुप  

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद 50 दिन से अधिक समय के बाद भी आरएटी किट मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठा है. सूत्रों का कहना है कि सरकार गलत तरीके से चीन को नहीं घेरना चाहती है. भारत स्थित चीन के दूतावास ने अपने देश के किट को दोषपूर्ण परीक्षण परिणाम के लिए दोषी ठहराने का जोरदार विरोध किया था. इस मुद्दे को दबा दिया गया है.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब