लाइव न्यूज़ :

लोकमत खास: कोविड-19 से लड़ने के लिए एचआरडी तैयार करा रहा परीक्षा और पढ़ाई का नया मॉडल

By एसके गुप्ता | Updated: April 22, 2020 23:36 IST

कोविड-19 से लड़ने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ऑनलाइन पढ़ाई के बाद ऑनलाइन परीक्षा के विकल्प से नए सत्र में विलंब की परेशानियों को दूर करने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने में जुट गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 से लड़ने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ऑनलाइन पढ़ाई के बाद ऑनलाइन परीक्षा के विकल्प से नए सत्र में विलंब की परेशानियों को दूर करने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने में जुट गया है।मंत्रालय ने इसके लिए दो कमेटियों को गठन किया है। पहली कमेटी इग्नू कुलपति प्रो. नागेश्वर राय के नेतृत्व में ऑनलाइन एजुकेशन मॉडल को पूरे देश में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए गठित की गई है।

कोविड-19 से लड़ने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ऑनलाइन पढ़ाई के बाद ऑनलाइन परीक्षा के विकल्प से नए सत्र में विलंब की परेशानियों को दूर करने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने में जुट गया है। मंत्रालय ने इसके लिए दो कमेटियों को गठन किया है। पहली कमेटी इग्नू कुलपति प्रो. नागेश्वर राय के नेतृत्व में ऑनलाइन एजुकेशन मॉडल को पूरे देश में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए गठित की गई है।

वहीं दूसरी कमेटी हरियाणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. रमेश चंद्र कुहाड़ के नेतृत्व में बनाई गई है। यह कमेटी विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन परीक्षा का मॉडल केंद्र सरकार को सौंपेगी। इसके अलावा नए सत्र में पठन-पाठन की चुनौतियों से कैसे निपटा जाए और सत्र की शुरूआत में होने वाली देरी के लिए पाठ्यक्रम को काट-छांटकर कैसे समायोजित करना है। इसके लिए यूजीसी ने भी एक कमेटी का गठन किया है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि मंत्रालय सचिव अमित खरे कई बार सभी विभागों के साथ बैठक कर चुके हैं। देश में आईआईएम, आईआईटीज ने अपनी परीक्षाएं लॉकडाउन को ध्यामन में रखते हुए स्थगित कर दी हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली जेईई मेन, एडवांस और नीट परीक्षा को भी लॉकडाउन तक स्थगित कर दिया गया है।

सीबीएसई, आईसीएससीई की दसवीं-बारवहीं की बोर्ड परीक्षाएं बीच में लटकी हुई हैं। इन सभी को लेकर एक योजना बनाई जा रही है। जिनमें दो स्तर पर काम किया जा रहा है। पहले तो यह कि कुछ परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित कर ली जाएं और कुछ परीक्षाओं को आयोजित करने के लिए लॉकडाउन खुलने और शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन शुरू होने तक इंतजार किया जाए।

एक अधिकारी ने यह भी कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री इस बात पर विशेष ध्यान दे रहे हैं कि लॉकडाउन खुलने पर कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाएं हों या विश्वविद्यालय या फिर अन्य परीक्षाएं सभी में सोशल डिस्टेंसिंग और फेसमास्क पहनने जैसी बातों का विशेष ध्यान रखा जाए। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय की ओर से बहुत जल्द ऑनलाइन परीक्षा को लेकर एक गाइड लाइन भी जारी की जा सकती है। जिसमें छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प चुनने की सलाह दी जाएगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाएजुकेशनमानव संसाधन विकास मंत्रालयलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए