लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और राजस्थान के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह कोरोना संक्रमित

By भाषा | Updated: September 14, 2020 20:34 IST

"पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हमारे मार्गदर्शक श्रद्धेय बाबू जी श्री कल्याण सिंह जी के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली है। प्रभु श्री राम जी से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।"

Open in App
ठळक मुद्दे सिंह के पौत्र और उत्तर प्रदेश के तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक 88 साल के सिंह को लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है। कोविड-19 संक्रमित 62 और लोगों की मौत हो गई तथा 5208 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। सिंह के पौत्र और उत्तर प्रदेश के तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने ट्वीट में कहा "पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हमारे मार्गदर्शक श्रद्धेय बाबू जी श्री कल्याण सिंह जी के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली है। प्रभु श्री राम जी से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।" सूत्रों के मुताबिक 88 साल के सिंह को लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है। 

कोविड-19 संक्रमित 62 और लोगों की मौत : 5208 नए मरीज

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 62 और लोगों की मौत हो गई तथा 5208 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 62 और मौतों के साथ राज्य में अब तक मरने वाले कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4491 हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में सबसे ज्यादा आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि कानपुर नगर में छह, गोरखपुर, वाराणसी और शाहजहांपुर में तीन-तीन, प्रयागराज, मेरठ, देवरिया, हरदोई, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर-खीरी, पीलीभीत, संभल और फर्रुखाबाद में दो-दो जबकि मुरादाबाद, झांसी, बाराबंकी, अयोध्या, गाजीपुर, गोंडा, मथुरा, सीतापुर, सुल्तानपुर, चंदौली, बहराइच, सोनभद्र, बदायूं, कन्नौज, मऊ, ललितपुर, जालौन, औरैया, कानपुर देहात तथा बलरामपुर में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 5208 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। लखनऊ में सबसे ज्यादा 992 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके अलावा प्रयागराज में 346, कानपुर नगर में 341, गाजियाबाद में 278, मेरठ में 158 और वाराणसी में 154 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 5932 मरीज इस संक्रमण से उबर कर पूरी तरह ठीक हुए हैं। प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 के 67287 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेशलखनऊराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं