लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मोदी सरकार का राज्यों को निर्देश, लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ हो सख्त एक्शन

By विनीत कुमार | Updated: March 23, 2020 11:46 IST

ICMR के मुताबिक भारत में 23 मार्च सुबह 10 बजे तक 18383 सैंपल में से 17493 की जांच कर ली गई है। इसके 415 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने भी ट्वीट कर लोगों को लॉकडाउन को गंभीरता से लेने की दी नसीहतदेश भर में 80 जिले हैं लॉकडाउन, कोरोना वायरस से भारत में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित

केंद्र सरकार ने देश भर की राज्य सरकारों से कोरोना संक्रमण संकट को देखते हुए किये गए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को कहा है। केंद्र सरकार ने साथ ही कहा है कि लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाए जाएं।

केंद्र की ओर से यह निर्देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस ट्वीट के ठीक एक घंटे बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि जनता को इस लॉकडाउन को गंभीरता से लेना चाहिए। साथ ही पीएम ने राज्य सरकारों से भी इसे सख्ती से पालन कराने को कहा था।

PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।

बता दें कि हालात को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों ने देश भर के 80 जिलों में पूरी तरह लॉकडाउन का फैसला किया है। साथ ही एक राज्य से दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों को भी 31 मार्च तक के लिए रोका गया है।

बता दें कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR)के मुताबिक, 23 मार्च सुबह 10 बजे तक  18383 सैंपल में से 17493 की जांच कर ली गई है। इसके 415 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 24 लोगों का इलाज किया जा चुका है या ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। वहीं, 7 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस से भारत में सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को ये जानकारी दी। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए