लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना मरीजों को बड़ी राहत, प्राइवेट-सरकारी अस्पताओं में इलाज का रेट फिक्स

By निखिल वर्मा | Updated: June 19, 2020 13:15 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए निर्धारित राशि तय करने के लिए एक समिति बनाई थी.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, अब तक करीब 50 हजार से ज्यादा केस आ चुके हैंपिछले एक हफ्ते में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 केसों की संख्या और मौतों में इजाफा हुआ है.राजधानी में भारतीय रेल के आइसोलेशन कोचों को भी तैनात किया गया है

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना मरीजों के इलाज के दरों में काफी कटौती की गई है। गृह मंत्रालय के ताजा आदेश के अनुसार अब आइसोलेशन बेड का प्रतिदिन का किराया 8 से 10 हजार के बीच, बिना वेंटीलेटर आईसीयू का किराया 13 से 15 हजार के बीच और आईसीयू में वेंटीलेटर के साथ किराया 15 से 18 हजार के बीच होगा।  इसमें पीपीई किट का खर्चा शामिल नहीं है। इसके पहले क्रमश: मरीजों को 24000-25000 रुपये (आइसोलेशन बेड), 34000-43000 रुपये (आईसीयू) और 44000-54000 रुपये (आईसीयू वेंटीलेटर) के चुकाना पड़ता था। 

गृह मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित लोगों के लिए ये उपचार दरें निजी अस्पतालों पर लागू होंगी। दिल्ली में आम आदमी को राहत देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों द्वारा ली जा रही फीस को ठीक करने के लिए नीति आयोग के सदस्य के तहत एक कमेटी का गठन किया। गृह मंत्रालय की सतर्कता के बाद दिल्ली में कोरोना वायरस टेस्टों की संख्या बढ़ा दी गई है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के 242 कंटेनमेंट जोन में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। कुल 2.3 लाख लोगों का सर्वेक्षण किया गया है।

दिल्ली: एक दिन कोरोना के रिकॉर्ड 2877 मामले, 65 मौतें

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में निरूद्ध क्षेत्रों के आसपास स्थित केन्द्रों में गुरुवार (18 जून) को रैपिड एंटीजेन पद्धति के जरिये कोविड-19 के लिए जांच शुरू की। एक अधिकारी ने बताया कि एंटीजेन जांच में कुल 341 टीम शामिल हैं और इस जांच से 30 मिनट के भीतर रिपोर्ट मिल जायेगी।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट में कहा,  दिल्ली में 193 केंद्रों पर रैपिड ऐंटीजेन जांच हुई। इनमें कुल 7040 लोगों की कोरोना जांच हुई जिसमें से 456 लोग संक्रमित पाए गए।राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे में कोविड-19 के 2,877 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 49,000 के पार पहुंच गई। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 1969 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनागृह मंत्रालयकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

भारतजनगणना 2027ः पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच, गृह मंत्रालय ने कहा-फरवरी 2027 में आबादी की गणना

भारतकांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 से बढ़ाकर 50 फीसदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ परीक्षा में की घोषणा, आयु सीमा में 5 साल तक की छूट

भारतNowgam Police Station Blast: नौगाम थाने में कैसे हुआ ब्लास्ट? गृह मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब