लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन का कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव, अस्पताल से छुट्टी 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 26, 2020 18:53 IST

स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन का कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है, उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। दिल्ली सरकार के लिए राहत भरी खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन प्लाज्मा उपचार दिए जाने के दो दिन बाद सोमवार को कोविड-19 अस्पताल के आईसीयू से बाहर आ गए थे।सूत्रों ने यह जानकारी दी। मंत्री के 17 जून को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।सूत्रों ने कहा कि अब उनकी तबीयत काफी बेहतर है। उनके ऑक्सीजन सेच्यूरेशन लेवल (एसपीओ2) में भी सुधार हुआ है।

नई दिल्लीः दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन का कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है, उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दिल्ली सरकार के लिए राहत भरी खबर है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन प्लाज्मा उपचार दिए जाने के दो दिन बाद सोमवार को कोविड-19 अस्पताल के आईसीयू से बाहर आ गए थे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। मंत्री के 17 जून को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना वायरस संक्रमण जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि जैन का इलाज प्लाज्मा थेरेपी से किया गया।

55 वर्षीय जैन को तेज बुखार और ऑक्सजीन स्तर में गिरावट के बाद राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था और इसके एक दिन बाद 17 जून को उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जैन की हालत बिगड़ने पर उन्हें साकेत के मैक्स अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया। सूत्र ने बताया, ‘‘ उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिलने की संभावना है।’’ प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल किये जाने के दो दिन बाद वह आईसीयू से बाहर आए।

सूत्रों ने कहा कि अब उनकी तबीयत काफी बेहतर है। उनके ऑक्सीजन सेच्यूरेशन लेवल (एसपीओ2) में भी सुधार हुआ है। सूत्रों ने बताया, ''उनकी तबीयत अब बेहतर है और आज दोपहर उन्हें अस्पताल के आईसीयू से एकांत कक्ष में भेज दिया गया है।'' जैन (55) साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं और वहीं पर शनिवार को उनकी प्लाज्मा थेरेपी हुई थी।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली सरकारआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया