कोरोना: कर्फ्यू की वजह से दिल्ली में नहीं मिल रहा खाना तो तुरंत यहां जाएं, केजरीवाल सरकार ने किए कई शेल्टर के इंतजाम
By धीरज पाल | Updated: March 24, 2020 13:40 IST2020-03-24T13:37:09+5:302020-03-24T13:40:12+5:30
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते दिल्ली पूरी तरह लॉकडाउन है। इस खतरानाक वायरस से बचने के लिए लोग अपने घरों में खुद को कैद कर रखा है। दिल्ली में कोविड-19 के 30 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्फ्यू की वजह से जिन लोगों को खाना या भोजन नहीं मिल पा रहा है तो दिल्ली सरकार ने भोजन के लिए कई शेल्टर का इंतजाम किया है। जहां लोगों को भोजन की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
इस बारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि मुझे पता चला है कर्फ्यू की वजह से कुछ लोगों को खाना नहीं मिल रहा। अगर आप ऐसे किसी व्यक्ति के संपर्क में है जो भोजन और सहारे की तलाश में है तो उन्हें दिल्ली सरकार के नजदीकी शेल्टर भेजिए, वहां भोजन का इंतजाम किया गया है।
मुझे पता चला है कर्फ्यू की वजह से कुछ लोगों को खाना नहीं मिल रहा। अगर आप ऐसे किसी व्यक्ति के संपर्क में है जो भोजन और सहारे की तलाश में है तो उन्हें दिल्ली सरकार के नजदीकी शेल्टर भेजिए, वहां भोजन का इंतजाम किया गया है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 24, 2020
List- https://t.co/qqX3DSjWwV
Map-https://t.co/IuO6uitg45
इसके साथ ही केजरीवाल ने उन शेल्टर की लिस्ट भी भेजी है जहां भोजन की सुविधा उपलब्ध है। अगर आप ऐसे लोगों को जानते हैं तो दिल्ली सरकार के नजदीकी शेल्टर में भेज सकते हैं।
यहां देखें शेल्टर की लिस्ट
http://delhishelterboard.in/occupancy-report/index-ag2.php
24 घंटे में एक भी मामले नहीं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इस समय स्थिति को नियंत्रण में रखना सबसे बड़ी चुनौती है।
मुख्यमंत्री ने ट्विटर के जरिये जानकारी दी कि कोविड-19 से संक्रमित पांच लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने अपराह्न 9 बजकर 59 मिनट पर ट्वीट किया, “पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोई नया केस नहीं आया। 5 लोग इलाज करवाकर जा चुके हैं। अभी खुश नहीं होना। अभी सबसे बड़ी चुनौती है किसी भी अवस्था में स्थिति को बेकाबू नहीं होने देना। इसमें आप सबका सहयोग चाहिए।” इससे पहले दिल्ली में कोविड-19 के 30 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।