कोरोना की मार! मेक माय ट्रिप ने 350 कर्मचारियों को निकाला, कहा- कारोबार हुआ प्रभावित

By भाषा | Published: June 2, 2020 05:15 AM2020-06-02T05:15:50+5:302020-06-02T05:15:50+5:30

मेक माय ट्रिप समूह के कार्यकारी चेयरमैन एवं संस्थापक दीप कालरा ने कहा, ‘‘पिछले दो महीनों में, हमने बारीकी से प्रभाव का विश्लेषण किया है और कारोबार के बारे में सोचने में काफी समय बिताया है। यह स्पष्ट हो जाता है कि कुछ कारोबार बहुत गहराई से प्रभावित हुए हैं और उन्हें उबरने में बहुत अधिक समय लगेगा।’’

coronavirus crisis: MakeMyTrip to lay off 350 employees | कोरोना की मार! मेक माय ट्रिप ने 350 कर्मचारियों को निकाला, कहा- कारोबार हुआ प्रभावित

मेक माय ट्रिप ने 350 कर्मचारियों को निकाला। (फाइल फोटो)

Highlights यात्रा संबंधी ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनी मेक माय ट्रिप ने कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न मुश्किलों के मद्देनजर 350 कर्मचारियों की छंटनी की है।निकाले गये ज्यादातर कर्मचारी अंतरराष्ट्रीय अवकाश व संबंधित सेवाओं से जुड़े हुए थे।

नई दिल्लीः यात्रा संबंधी ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनी मेक माय ट्रिप ने कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न मुश्किलों के मद्देनजर 350 कर्मचारियों की छंटनी की है। सूत्रों ने बताया कि निकाले गये ज्यादातर कर्मचारी अंतरराष्ट्रीय अवकाश व संबंधित सेवाओं से जुड़े हुए थे। मेकमायट्रिप समूह के कार्यकारी चेयरमैन एवं संस्थापक दीप कालरा और समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राजेश मागो ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कहा कि यह दौर अभी भी अनिश्चित है लेकिन यह तय है कि कंपनी के ऊपर कोविड-19 संकट का लंबे समय तक असर रहने वाला है। 

उन्होंने कहा, यह अभी तक अस्पष्ट है कि कोविड-19 महामारी के बाद कब जाकर यात्रा सुरक्षित हो सकेगा। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो महीनों में, हमने बारीकी से प्रभाव का विश्लेषण किया है और कारोबार के बारे में सोचने में काफी समय बिताया है। यह स्पष्ट हो जाता है कि कुछ कारोबार बहुत गहराई से प्रभावित हुए हैं और उन्हें उबरने में बहुत अधिक समय लगेगा।’’ कंपनी के एक प्रवक्ता ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि इस छंटनी से 350 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।

आपको बता दें, देश भर में रविवार को कोरोना संक्रमण के करीब 8400 नये मामले सामने आने के बाद भारत में कोविड-19 के मरीजों की संख्या एक लाख 90 हजार के पार पहुंच गई, हालांकि ठीक होने वाले भी बढ़े हैं और इनकी संख्या करीब 92,000 हो गई है। वहीं देश के कई शहरों में लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील दी गई जिससे सड़कों पर यातायात फिर बढ़ गया और कई जगह जाम जैसे हालात भी बन गए। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह दिए गए अपडेट में कहा कि रविवार सुबह आठ बजे से 24 घंटे में 230 लोगों की महामारी से मौत हुई जो एकदिन में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही देश में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5,394 हो गई। 

Web Title: coronavirus crisis: MakeMyTrip to lay off 350 employees

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे