लाइव न्यूज़ :

सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए झटका, सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने पर लगाई रोक, लिए गए कई बड़े फैसले

By गुणातीत ओझा | Updated: April 23, 2020 15:12 IST

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार और लॉकडाउन के चलते आर्थिक संकट गहाराता जा रहा है। कोरोना संकट की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। अर्थव्यवस्था में संतुलन बनाए रखने के क्रम में आज गुरुवार को सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार और लॉकडाउन के चलते आर्थिक संकट गहाराता जा रहा है। कोरोना संकट की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है।वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता नहीं मिलेगा। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर एक जुलाई 2021 तक यह रोक जारी रहेगी।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार और लॉकडाउन के चलते आर्थिक संकट गहाराता जा रहा है। कोरोना संकट की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। अर्थव्यवस्था में संतुलन बनाए रखने के क्रम में आज गुरुवार को सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता नहीं मिलेगा। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर एक जुलाई 2021 तक यह रोक जारी रहेगी।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार, कोरोना वायरस के संकट की वजह से 1 जनवरी, 2020 के बाद से केंद्रीय कर्मचारी या पेंशनधारी को मिलने वाला महंगाई भत्ता नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं 1 जुलाई 2020 से कर्मचारियों व पेंशनधारियों को मिलने वाले अतिरिक्त महंगाई भत्ते पर भी रोक लगा दी गई है। महंगाई भत्ते पर सरकार की ओर से अगला फैसला अब 1 जुलाई 2021 के बाद ही स्पष्ट होगा। यह आदेश केंद्रीय कर्मचारी और केंद्र सरकार द्वारा पेंशन पाने वाले कर्मचारियों दोनों पर एक समान लागू होगा।

सरकार का यह फैसला कोरोना वायरस महामारी के चलते आए आर्थिक संकट के बीच लिया गया है। कोरोना महामारी की वजह से सरकारी राजस्व बुरी तरह प्रभावित है। सरकार के इस फैसले का असर 54 लाख सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों पर पड़ेगा। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी पर रोके लगने के बाद सरकार को हर महीने औसतन 1,000 करोड़ रुपये की बचत होगी। सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए 14,595 करोड़ रुपये के अतिरिक्त लागत निर्धारित की थी। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में जारी लॉकडाउन से देश की अर्थव्यवस्था को काफी गहरा नुकसान पहुंचा है।

बताते चलें कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता रहने-खाने के स्तर को बेहतर बनाने के मद में दिया जाता है। पूरी दुनिया में सिर्फ भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश ही ऐसे देश हैं, जिनके सरकारी कर्मचारियों को ये भत्ता दिया जाता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनिर्मला सीतारमणसीओवीआईडी-19 इंडियाभारतीय अर्थव्यवस्था
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव