लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उज्जैन में कोरोना संक्रमित भाजपा पार्षद की मौत, अब तक 32 लोगों की गई जान

By बृजेश परमार | Updated: May 3, 2020 23:47 IST

रविवार को उज्जैन नगर निगम के पार्षद एवं बेकरी व्यवसायी मुज्जफर हुसैन 46 वर्ष की देर शाम आरडी गार्डी मेडिकल कालेज से स्वास्थ्य उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से पूरी भाजपा शोक में है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के उज्जैन में कोविड-19 के तहत मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कोरोना संक्रमित एक महिला और भाजपा के वार्ड 32 के पार्षद का इलाज के दौरान निधन हो गया।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कोविड-19 के तहत मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कोरोना संक्रमित एक महिला और भाजपा के वार्ड 32 के पार्षद का इलाज के दौरान निधन हो गया। जिले में अब तक 156 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।

कोविड-19 में कोरोना से मौतों का सिलसिला उज्जैन में 25 मार्च से शुरू हुआ था। जांसापुरा निवासी 65 वर्षीय महिला की मौत से शुरू हुआ यह सिलसिला पिछले 38 दिनों में अब तक 32 लोगों को लील चुका है।

रविवार को उज्जैन नगर निगम के पार्षद एवं बेकरी व्यवसायी मुज्जफर हुसैन 46 वर्ष की देर शाम आरडी गार्डी मेडिकल कालेज से स्वास्थ्य उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से पूरी भाजपा शोक में है।

पार्षद हुसैन लाक डाउन के दौरन अन्न सहित समाज सेवा के कार्यों में अल्पसंख्यक क्षेत्र में सक्रिय थे। करीब एक सप्ताह पूर्व वह कोरोना से संक्रमित हो गये थे। रविवार दोपहर में जांसापुरा निवासी 45 वर्षीय महिला की मौत कोरोना संक्रमण के चलते ही दर्ज की गई थी।

उज्जैन जिले के बडनगर में एक ही परिवार के 13 लोग कोरोना से पिडित हुए हैं। अकेले बडनगर में ही कोरोना पिडित 29 पाजिटिव सामने आ चुके हैं।इनमें एक डेढ वर्ष का शिशु भी शामिल है।लगातार मौतों के कारण उज्जैन जिले की कोरोना संक्रमित दर देश में सर्वाधिक लगभग 20 प्रतिशत दर्ज की जा रही है।

कोरोना संक्रमण के कारण ही उज्जैन के नीलगंगा थाने के टीआई यशवंत पाल की इंदौर के अरविंदों अस्पताल में मौत हुई थी।जिले में कोरोना संक्रमित 16 मरीज अब तक स्वस्थ्य होकर घरों के लिए भेजे जा चुके हैं।

-मुजफ्फर हुसैन भाजपा के योग्य एवं कर्मठ पार्षद थे। वे सेवाभावी निष्ठावान कार्यकर्ता थे।जिंदादिली से जनता की सेवा के दौरान वे कोरोना से पिडित हुए।गार्डी अस्पताल से थोड़ा स्वस्थ होने पर उन्हे पुलिस ट्रेनिंग सेंटर शिप्फ्ट किया गया था। कल सुबह ही मेरी उनसे बात हुई थी।आज उनकी तबियत बिगडी और फिर संभल नहीं पाई।भाजपा की अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिवार को वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे।-विवेक जोशी, अध्यक्ष,नगर भाजपा, उज्जैन

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतVIDEO: बेंत के 12 प्रहार से तिलमिलाए बच्चे ने की पुलिस को शिकायत, सामवेद के शिक्षक पर बालकों के संरक्षण अधिनियम के तहत FIR

क्राइम अलर्टदूसरे छात्र के बिस्तर पर क्यों सोया था?, छात्र को लाठी से पीटते हुए चिल्ला रहा वार्डन दत्तदास शेवड़े?, दर्द से मासूम की हालत खराब?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी