लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में पहली बार कोवैक्सीन का ट्रायल, शिक्षक को पहला टीका

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: November 27, 2020 21:10 IST

पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अनिल दीक्षित ने मीडिया को बताया कि हमारे यहां को वैक्सीन के 1000 डोज पहुंच चुके हैं, भारत बायोटेक के एक प्रतिनिधि आए हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी गांधी मेडिकल कॉलेज में अगले हफ्ते से ट्रायल शुरू हो सकता है।गर्भवती होने पर महिला को कोवैक्सीन का टीका नहीं लगाया जाएगा।

भोपालः मध्य प्रदेश में पहली बार कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल  राजधानी के एक निजी अस्पताल में शुरू हुआ है। कोवैक्सीन  क पहला टीका राजधानी के एक  शिक्षक को टीका लगाया गया।

जिस शिक्षक को टीका लगाया गया है, उन्होंने बताया कि मुझे  जानकारी मिली थी कि पीपुल्स अस्पताल में टीके का ट्रायल हो रहा है। जब तक परीक्षण नहीं होगा गुणवत्ता की जांच कैसे होगी, इसलिए मैं टीका लगवाने आया हूं। पीपुल्स अस्पताल के अतिरिक्त राजधानी के सरकारी गांधी मेडिकल कॉलेज में अगले हफ्ते से ट्रायल शुरू हो सकता है।

पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अनिल दीक्षित ने मीडिया को बताया कि हमारे यहां को वैक्सीन के 1000 डोज पहुंच चुके हैं, भारत बायोटेक के एक प्रतिनिधि आए हुए है। ग़ौरतलब है कि मध्य प्रदेश के लिए यह  पहला मौक़ा है ,जब भोपाल के पीपुल्स अस्पताल को कोवैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के लिए चुना गया है। इसके साथ हाई राजधानी के सरकारी गांधी मेडिकल कॉलेज में भी ट्रायल की तैयारी हुई, लेकिन अभी वहां डोज नहीं आए हैं।

वैक्सिनेशन के  बाद वोलंटियर के  स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जाएगी। वैक्सीनेशन के बाद वॉलिंटियर्स की इम्युनिटी की जांच की जाएगी। इस जांच में टीकाकरण के बाद संबंधित व्यक्ति के इम्यून सिस्टम में हुए बदलाव का एनालिसिस किया जाएगा।

इसके अलावा प्रत्येक वॉलिंटियर्स का टीकाकरण के बाद एंटीबॉडी टेस्ट एक निश्चित समय अंतराल के बाद किया जाएगा, ताकि संबंधित में वैक्सीन के बाद एंटीबॉडी बनने के लेवल को जांचा जा सके। पहले डोज के बाद 28 दिन बाद दूसरा डोज दिया जाएगा। गर्भवती होने पर महिला को कोवैक्सीन का टीका नहीं लगाया जाएगा। पीपुल्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर राजेश कपूर ने बताया कि अब तक  तक जितने रजिस्ट्रसन  हो चुके हैं, उनमें एक महिला भी शामिल है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाभोपालशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया