लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए CBSE ने टाली हाई स्कूल और 12वीं परीक्षाएं, जानें कब होंगी फिर से शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2020 01:41 IST

सीबीएसई ने कहा है परीक्षाएं के रीशेड्यूल किए जाने की तारीखें 31 तक बोर्ड द्वारा परिस्थिती का आकलन करने के बाद बताई जाएंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हाई स्कूल और 12वीं की परीक्षाएं टाल दी हैं। सीबीएसई की ओर से कहा गया है कि 19 से 31 मार्च तक जो परीक्षाएं होनी थीं, उन्हें 31 मार्च के बाद रीशेड्यूल किया जाएगा।

कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हाई स्कूल और 12वीं की परीक्षाएं टाल दी हैं। सीबीएसई की ओर से कहा गया है कि 19 से 31 मार्च तक जो परीक्षाएं होनी थीं, उन्हें 31 मार्च के बाद रीशेड्यूल किया जाएगा। 

सीबीएसई की ओर से कहा गया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के छात्रों के लिए रीशेड्यूल की गई परीक्षाओं को भी आगे फिर से कराया जाएगा। 

सीबीएसई ने कहा है कि सभी स्कूल संबंधित छात्रों तक यह जानकारी पहुंचाएं।

सीबीएसई ने कहा है परीक्षाएं के रीशेड्यूल किए जाने की तारीखें 31 तक बोर्ड द्वारा परिस्थिती का आकलन करने के बाद बताई जाएंगी। 

सीबीएसई ने यह जानकारी भी दी है कि परीक्षाओं के मूल्यांकन संबंधी सभी कार्य भी 31 मार्च तक स्थगित कर दिए गए हैं। बोर्ड ने कहा है कि सभी केंद्रों के नोडल सुपरवाइजर एक अप्रैल से मूल्यांकन का कार्य रीशेड्यूल कर सकते हैं या फिर बोर्ड द्वारा सूचित किए जाने पर इसे करेंगे। 

बोर्ड ने परीक्षा टालने का यह फैसला भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत लिया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीबीएसईएजुकेशनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल