लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: दिल्ली कैंसर संस्थान के डॉक्टर, 9 पैरामैडिकल कर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि, कुल केस 18

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2020 20:33 IST

अधिकारी ने कहा, “सोमवार को दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में एक डॉक्टर और नौ पैरामैडिकल कर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। इस अस्पताल में संक्रमण के मामलों की संख्या 18 हो गई है।”

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल के एक डॉक्टर और सात स्वास्थ्यकर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 पर कहा था कि दिल्ली सरकार जांच की क्षमता बढ़ाएगी ताकि संक्रमित लोगों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें पृथक किया सके।

नई दिल्लीः दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान (डीएससीआई) के कई कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संस्थान के बाह्य रोगी विभाग को बंद कर दिया गया है और यहां भर्ती मरीजों को अस्थाई तौर पर एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दो चिकित्सक और 16 अर्ध चिकित्साकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि चिकित्साकर्मी संक्रमण की चपेट में कैसे आए क्योंकि कैंसर संस्थान में कोविड-19 के मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा,‘‘अभी तो हमने ओपीडी बंद कर दी है लेकिन आईपीडी सेवा चालू है, मरीजों को पास के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है ताकि पूरे परिसर को संक्रमण मुक्त किया जा सके।’’ उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में दो दिन लगेंगे और इसके बाद मरीजों को वापस लाया जाएगा। इससे पहले सोमवार को एक अन्य अधिकारी ने बताया था कि अस्पताल के 24 चिकित्साकर्मियों को घरों में पृथक-वास में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में सोमवार को डॉक्टर और नौ पैरामैडिकल कर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद इस सरकारी अस्पताल में संक्रमण के मामलों की संख्या 18 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल के 24 स्वास्थ्य कर्मचारियों को घर में पृथक रहने के लिए कहा गया है। अधिकारी ने कहा, “सोमवार को दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में एक डॉक्टर और नौ पैरामैडिकल कर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। इस अस्पताल में संक्रमण के मामलों की संख्या 18 हो गई है।”

हाल ही में अस्पताल के एक डॉक्टर और सात स्वास्थ्यकर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 पर कहा था कि दिल्ली सरकार जांच की क्षमता बढ़ाएगी ताकि संक्रमित लोगों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें पृथक किया सके।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनादिल्ली सरकारअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा