लाइव न्यूज़ :

Coronavirus के चलते अर्धसैनिक बलों ने उठाया कदम, घर पर मौजूद जवानों से मांगी रोजाना ‘लाइव लोकेशन’

By भाषा | Updated: March 30, 2020 18:40 IST

सभी सीएपीएफ को रोजाना व्हाट्सएप डाटा जुटाने के लिए कहा गया है। अर्धसैनिक बलों में आईटीबीपी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षाबल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल और सशस्त्र सीमा बल शामिल हैं।

Open in App

अर्धसैनिक बलों ने दो जवानों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद निर्देश दिया है कि घर से काम कर रहे या छुट्टी पर चल रहे अधिकारियों और जवानों की रोजाना ‘लाइव लोकेशन’ हासिल की जानी चाहिए, ताकि कोविड-19 के प्रसार को रोका जा सके।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सीमा की सुरक्षा में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने पहल करते हुए कुछ दिन पहले सभी टीम प्रमुखों को निर्देश दिए थे कि ‘लाइव लोकेशन’ हासिल करने का काम रोजाना किया जाए और रोज सुबह दस बजे तथा शाम चार बजे दिल्ली मुख्यालय में दो बार अनुपालन रिपोर्ट भेजी जाए।

बल ने आदेश दिया है कि इस काम में लगाए गए एक वरिष्ठ अधिकारी को हर सुबह घर से काम करने वाले या छुट्टी पर गए कर्मियों को फोन करना चाहिए और इस उद्देश्य के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर उन्हें ‘लाइव लोकेशन’ भेजने को कहा जाए। इस निर्देश की प्रति पीटीआई के पास उपलब्ध है।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएएफपी) के एक शीर्ष कमांडर ने कहा, ‘‘इसका उद्देश्य है कि कोई भी कर्मी अपनी छुट्टियों का दुरुपयोग नहीं करे और घरों में रहे। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन को कड़ाई से लागू करने में मदद मिलेगी और बल की श्रमशक्ति का इस्तेमाल कोरोना वायरस से लड़ने में किया जा सकेगा।’’

उन्होंने कहा कि अभी तक उल्लंघन का कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन इन बलों की खुफिया एवं निगरानी शाखाओं ने रिपोर्ट दी है कि बल के कर्मी आधिकारिक आईडी कार्ड, यूनिफॉर्म या सरकारी वाहनों का दुरुपयोग छुट्टी के दौरान अपने घर या परिवार के सदस्यों के यहां जाने में कर सकते हैं और इसे रोका जाना जरूरी है। सभी सीएपीएफ को रोजाना व्हाट्सएप डाटा जुटाने के लिए कहा गया है। अर्धसैनिक बलों में आईटीबीपी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षाबल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल और सशस्त्र सीमा बल शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियासीआरपीएफआईटीबीपी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं