लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बांग्लादेश का दक्षेस कोविड- 19 आपात कोष में 15 लाख डालर का योगदान

By भाषा | Updated: March 23, 2020 06:04 IST

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन ने कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दक्षिण एशिया में कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिये दक्षेस सचिवालय के पक्ष में इस राशि को मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश ने रविवार को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (दक्षेस) देशों के लिये बनाये गये कोरोना आपात कोष में 15 लाख डालर का योगदान करने की प्रतिबद्धता जताई है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक करोड़ डालर की पेशकश के साथ इस कोष की शुरुआत की है।

बांग्लादेश ने रविवार को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (दक्षेस) देशों के लिये बनाये गये कोरोना आपात कोष में 15 लाख डालर का योगदान करने की प्रतिबद्धता जताई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक करोड़ डालर की पेशकश के साथ इस कोष की शुरुआत की है।

दक्षेस देशों में कोविड- 19 के प्रसार को रोकने और उससे मुकाबला करने में मदद के लिये इस कोष का प्रस्ताव किया गया है।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन ने पीटीआई- भाषा से कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दक्षिण एशिया में कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिये दक्षेस सचिवालय के पक्ष में इस राशि को मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा कि ढाका ने इस सबंध में दक्षेस सचिवालय को संदेश भेज दिया है। धनराशि भेजने की प्रक्रिया चल रही है। नयी दिल्ली को भी इस योगदान की जानकारी दी गई है।

भारत ने सबसे पहले कोरोना वायरस से मुकाबले के लिये दक्षेस आपात कोष में एक करोड़ डालर का योगदान करने की घोषणा की। उसके बाद नेपाल और अफगानिस्तान प्रत्येक ने 10 लाख डालर और मालदीव और भूटान ने क्रमश दो लाख और एक लाख डालर देने की घोषणा की।

फिलहाल, पाकिस्तान और श्रीलंका की तरफ से अभी तक कोष में योगदान की घोषणा नहीं की गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबांग्लादेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए