मुंबई में Coronavirus से 40 वर्षीय महिला की मौत, महाराष्ट्र में अब तक 7 लोग गंवा चुके जान

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 29, 2020 01:42 PM2020-03-29T13:42:25+5:302020-03-29T13:42:25+5:30

महाराष्ट्र में कोविड-19 के अब तक सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां इस संक्रमण से 193 लोग प्रभावित हैं, जिनमें से 161 एक्टिव केस हैं, जबकि 25 लोग इससे रिकवरी कर चुके हैं।

Coronavirus: A 40-year old Coronavirus patient has passed away in Mumbai | मुंबई में Coronavirus से 40 वर्षीय महिला की मौत, महाराष्ट्र में अब तक 7 लोग गंवा चुके जान

मुंबई में Coronavirus से 40 वर्षीय महिला की मौत, महाराष्ट्र में अब तक 7 लोग गंवा चुके जान

Highlightsदेशभर में अब तक कोरोना वायरस के 1045 मामले।महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 193 लोग इस संक्रमण से प्रभावित।

कोरोना वायरस से मुंबई में रविवार (29 मार्च) को एक 40 साल वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह कल यानी शनिवार को ही संक्रमण के चलते हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। उन्हें हाइपरटेंशन की भी समस्या थी। महाराष्ट्र में अब तक इस महामारी से 7 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के अब तक सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां इस संक्रमण से 193 लोग प्रभावित हैं, जिनमें से 161 एक्टिव केस हैं, जबकि 25 लोग इससे रिकवरी कर चुके हैं।

देशभर में अब तक कोरोना वायरस के 1045 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से कुल 27 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। फिलहाल अभी देश में 932 एक्टिव केस हैं, जबकि 86 लोग इससे उबर चुके हैं।

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए निषेधाज्ञा लागू रहने के बीच, पुलिस ने पूरे महाराष्ट्र में आदेशों के उल्लंघन और संबंधित अपराधों के लिए 6,142 मामले दर्ज किए हैं। ज्यादातर मामले भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 270 और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दर्ज किए जा रहे हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सबसे अधिक मामले (1,008) अहमदनगर शहर में दर्ज किए गए हैं। इसके बाद सोलापुर शहर (687), पुणे शहर (418), पिंपरी चिंचवाड (576), नागपुर शहर (492) और नासिक शहर (471) शामिल हैं।

मुंबई में धारा 188 के तहत 211 अपराध दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा किये जाने से एक दिन पहले 23 मार्च को सड़कों पर बड़ी सभाओं और आंदोलनों को प्रतिबंधित करने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू की थी।

Web Title: Coronavirus: A 40-year old Coronavirus patient has passed away in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे