लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उत्तर प्रदेश में सामने आए 73 नए मामले, संक्रमितों की संख्या हुई 3,071

By भाषा | Updated: May 8, 2020 05:39 IST

बुलेटिन में बताया गया कि 1,250 लोग पूर्णतया स्वस्थ हो चुके हैं जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से 62 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को 73 नए मामले आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के 3,071 मामले हो गए।स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि बृहस्पतिवार को 73 नए मामले सामने आए और कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 3,071 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को 73 नए मामले आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के 3,071 मामले हो गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि बृहस्पतिवार को 73 नए मामले सामने आए और कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 3,071 हो गई है।

बुलेटिन में बताया गया कि 1,250 लोग पूर्णतया स्वस्थ हो चुके हैं जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से 62 लोगों की मौत हुई है। कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,759 है। इसके मुताबिक तबलीगी जमात और उससे जुड़े संक्रमित लोगों की संख्या 1,153 है।

बुलेटिन में कहा गया कि सबसे अधिक 16 मौत आगरा में हुई हैं। मेरठ में नौ, मुरादाबाद में सात, कानपुर नगर में छह, मथुरा में चार, फिरोजाबाद में तीन, अलीगढ़ और गाजियाबाद में दो-दो तथा प्रयागराज, एटा, मैनपुरी, झांसी, बिजनौर, कानपुर देहात, अमरोहा, बरेली, बस्ती, बुलंदशहर, लखनऊ, वाराणसी और श्रावस्ती में एक-एक व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है।

इससे पहले प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पृथक वार्ड में 1,929 लोग हैं जबकि पृथक-वास केंद्र में कुल 10,797 लोग रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि अब राज्य के सभी जिलों के अस्पतालों में कोविड-19 के लिए समर्पित वेंटिलेटर उपलब्ध हो गए हैं।

प्रदेश में इस समय कुल 1,300 समर्पित वेंटिलेटर हैं। प्रसाद ने बताया कि संक्रमित लोगों में 75.16 प्रतिशत पुरुष और 24.84 प्रतिशत महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रवासी श्रमिक आ रहे हैं । उन सबका स्वास्थ्य परीक्षण कर 21 दिन तक घर में पृथक रखा जाएगा। वे घर में पृथक-वास का कड़ाई से पालन करें, इसकी निगरानी के लिए गांव में ग्राम निगरानी समिति और शहरों में मुहल्ला निगरानी समिति बनाई गई हैं जिन पर यह दारोमदार होगा कि प्रदेश में संक्रमण न फैलने पाए।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष