लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: नागपुर में एक ही परिवार के 6 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में मची खलबली

By फहीम ख़ान | Updated: April 10, 2020 01:50 IST

हाल में नागपुर के सतरंजीपुरा इलाके के एक 68 साल के शख्स को सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज दौरान ही इस शख्स की मौत हो गयी थी। ये 6 कोरोना पॉजिटिव उसी शख्स के परिजन बताए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नागपुर में गुरुवार की रात एक साथ 6 लोगों के नमूनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।ये लोग कोरोना संक्रमित मृतक के परिजन बताए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र के नागपुर में गुरुवार की रात एक साथ 6 लोगों के नमूनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उल्लेखनीय है की हाल में नागपुर के सतरंजीपुरा इलाके के एक 68 साल के शख्स को सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज दौरान ही इस शख्स की मौत हो गयी थी।

अगले दिन मृतक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। नागपुर में कोरोना से हुई यह पहली मौत थी। ये 6 कोरोना पॉजिटिव उसी शख्स के परिजन बताए जा रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि सतरंजीपुरा को प्रशासन ने सील कर दिया है। आज रात एक साथ 6 पॉजिटिव केस आने से प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। गुरुवार को विदर्भ में कुल 22 पॉजिटिव मामले सामने आये। इसमें अकोला के 11, नागपुर के 6 और बुलढाणा के 5 मामले शामिल हैं। नागपुर में अब तक कोरोना संक्रमितों के कुल 25 मामले सामने आए हैं।

बता दें कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश के उज्जैन मैं भी एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। कोरोना के संक्रमण से 65 वर्षीय वृद्धा की 25 मार्च को इंदौर में मौत हो गई थी, जोकि उज्जैन की रहने वाली थी। यह मध्य प्रदेश में कोरोना से मौत का पहला मामला था। इसके बाद मृतका का पति, पुत्र, 2 पौत्र और पौत्री सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानागपुरमहाराष्ट्रलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?