लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक ही गली के 46 लोग कोरोना पॉजिटिव, अब तक इस क्षेत्र में 89 केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2020 20:00 IST

पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,229 नए मामले सामने आए हैं और 34 मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 21,700 हो गई है, इसमें 16,689 सक्रिय मामले, 4,325 ठीक हो चुके मामले और 686 मौतें शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउपराज्यपाल अनिल बैजल ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को दिल्ली पुलिस के संक्रमित कर्मियों के इलाज के लिए एक विशेष कोविड-19 उपचार केंद्र तैयार करने का निर्देश दिया।जहांगीरपुरी थाना इलाके में पुलिस स्टाफ में एक ASI की पत्नी समेत कुल 7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

नई दिल्लीः दिल्ली में कोरोना का मामला लगातार बढ़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके के H ब्लॉक की तीन गलियों से कोरोना वायरस के 46 मामले सामने आए हैं। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

एच ब्लॉक की तीन गलियों को 14 अप्रैल को पहले ही सील कर दिया गया था। पॉजिटिव पाए गए 46 लोगों को नरेला के क्वारनटीन सेंटर ले जाया गया है। जहांगीरपुरी में यह तीसरा बड़ा कोरोना पॉजिटिव मामला पाया गया है।

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को दिल्ली पुलिस के संक्रमित कर्मियों के इलाज के लिए एक विशेष कोविड-19 उपचार केंद्र तैयार करने का निर्देश दिया। यह कदम ऐसे वक्त उठाया गया है, जब शहर में कोरोना वायरस से अब तक 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।

इससे पहले जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक से 31 मामले सामने आए थे। दूसरा जहांगीरपुरी थाना इलाके में पुलिस स्टाफ में एक ASI की पत्नी समेत कुल 7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब तक सिर्फ जहांगीरपुरी के अलग-अलग इलाकों से 89 केस सामने आ चुके हैं।

अधिकारियों ने कहा कि अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। उनमें 25 की उम्र 60 साल या उससे अधिक थी। यह संख्या इस बीमारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या का 52 फीसद है। अधिकारियों के अनुसार उनमें 13 लोग 50-59 साल के थे और दस की उम्र 50 साल से कम थी।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को संक्रमितों की संख्या 2,156 जबकि मृतकों की तादाद 47 थी। बुधवार को एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हो गई। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार 724 लोग स्वस्थ हुए हैं और अब सक्रिय मामले 1476 हैं। 

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस के कर्मियों के लिए एक विशेष जांच केंद्र भी तैयार करने तथा कोविड-19 की ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को निजी सुरक्षा उपकरण भी मुहैया कराने का निर्देश दिया है ।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘पुलिसकर्मियों के लिए शाहदरा थाने में एक विशेष कोविड-19 जांच केंद्र बनाने की योजना है लेकिन इस संबंध में अभी फैसला नहीं हुआ है । ’’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस में करीब 82,000 कर्मी हैं । बुधवार को पुलिस ने कहा कि स्पेशल सेल से जुड़े एक हेड कांस्टेबल के संक्रमित पाए जाने पर 71 कर्मियों को पृथकवास में भेजने का फैसला किया गया । उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल में सोमवार को संक्रमण की पुष्टि हुई थी ।

 

 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया