लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: इंदौर में 41 वर्षीय शख्स की मौत, एमपी में चार मरे, सूबे में 47 केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2020 16:08 IST

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर की राजकुमार कॉलोनी में रहने वाले 41 वर्षीय पुरुष ने मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में आखिरी सांस ली। उन्होंने बताया कि इस मरीज को 23 मार्च को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 मार्च आयी जांच रिपोर्ट में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देएमआरटीबी चिकित्सालय भेज दिया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। वह मधुमेह से भी पीड़ित था। प्रशासन ने एमआरटीबी चिकित्सालय को विशेष रूप से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिये चिन्हित किया है।

इंदौरःमध्य प्रदेश के इंदौर में 41 वर्षीय पुरुष के सोमवार तड़के दम तोड़ने के बाद राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की मौत की तादाद बढ़कर चार हेा गयी है।

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर की राजकुमार कॉलोनी में रहने वाले 41 वर्षीय पुरुष ने मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में आखिरी सांस ली। उन्होंने बताया कि इस मरीज को 23 मार्च को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 मार्च आयी जांच रिपोर्ट में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि मरीज को निजी अस्पताल से रविवार शाम सरकारी क्षेत्र के एमआरटीबी चिकित्सालय भेज दिया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। वह मधुमेह से भी पीड़ित था। प्रशासन ने एमआरटीबी चिकित्सालय को विशेष रूप से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिये चिन्हित किया है।

इस बीच, मध्य प्रदेश में आठ और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की सोमवार सुबह पुष्टि की गयी। इसके साथ ही, सूबे में इस संक्रमण की जद में आये लोगों की संख्या बढ़कर 47 हो गयी है। राज्य में अब तक मिली जांच रिपोर्टों के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में इंदौर के 27, जबलपुर के आठ, उज्जैन के पांच, भोपाल के तीन और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीज शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से चार लोगों की मृत्यु हुई है जिनमें से दो उज्जैन के और दो इंदौर के बाशिंदे थे। इंदौर, राज्य में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज सामने आने के बाद प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में लॉकडाउन की जगह कर्फ्यू लागू कर दिया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनशिवराज सिंह चौहानइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील