लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 3000 केस आए सामने, अबतक 2175 मौतें

By अनुराग आनंद | Updated: June 21, 2020 20:39 IST

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख 10 हजार से पार हो गई है। इस बीमारी से अब तक 13254 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में आज (रविवार) 1719 मरीजों ने कोरोना को हरा दिया है।इस तरह अब तक दिल्ली में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 33013 हो गई है।दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय ने बताया कि 55 वर्षीय सत्येंद्र जैन की हालत में सुधार हो रहा है।

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के  आज (रविवार) को 3000 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले करीब 59746 हो गए हैं। अब तक दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2175 हो गई है। दिल्ली में आज कोरोना के 63 मरीजों की मौत हुई है। 

इसके साथ ही मिल रही जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आज (रविवार) 1719 मरीजों ने कोरोना को हरा दिया है। इस तरह अब तक दिल्ली में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 33013 हो गई है। दिल्ली में वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के कुल 24558 मामले एक्टिव हैं। 

 देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले- 

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख 10 हजार से पार हो गई है। इस बीमारी से अब तक 13254 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ 227756 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। देश में एक्टिव केस की संख्या 169451 है।

देश में महाराष्ट्र, दिल्ली और चेन्नई सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। दिल्ली में शनिवार को कोरोना संक्रमण ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग में तेजी आने के बाद पॉजिटिव केस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बता दें कि शनिवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 3630 मामले सामने आए थे। रविवार को भले ही शनिवार से कम मामले सामने आए हों लेकिन फिर भी 3000 संक्रमण के मामले कम नहीं हैं।

इसके साथ ही रविवार को दिल्ली में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 24558 हो गई है। जबकि दूसरी तरफ एक दिन में रिकॉर्ड मरीज ठीक भी हुए हैं।

सत्येंद्र जैन की सेहत में सुधार-

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की सेहत में सुधार हो रहा है। जैन कोरोना संक्रमित पाए गए थे और उनका इलाज राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चल रहा था। हालांकि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोविड-19 मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उन्हें कल तक जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय ने बताया कि 55 वर्षीय सत्येंद्र जैन की हालत में सुधार हो रहा है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जैन को साकेत के मैक्स अस्पताल में शनिवार को प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी और उनकी हालत अब स्थिर है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए