लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: राजस्थान में सामने आए 29 नए मामले, कोरोना पीड़ितों की संख्या हुई 2,393

By धीरेंद्र जैन | Updated: April 30, 2020 06:31 IST

राजस्थान के लिए राहत भरी खबर भी है। चूरू और बीकानेर जिलों में कोरोना के सभी मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कोरोना पॉजिटिव के मामलों में निरन्तर बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को सामने आए 29 नये कोरोना के मामलों के साथ प्रदेश में कोरोना पीड़ितों को आंकड़ा 2393 पर पहुंच गया है।नए मामलों में सर्वाधिक 11 मामले अजमेर के हैं। वहीं जयपुर में 8, चित्तौड़गढ़ में 5, जोधपुर में 2, धौलपुर, कोटा उदयपुर और बांसवाड़ा में 1-1 संक्रमित मिला।

राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव के मामलों में निरन्तर बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को सामने आए 29 नये कोरोना के मामलों के साथ प्रदेश में कोरोना पीड़ितों को आंकड़ा 2393 पर पहुंच गया है। नए मामलों में सर्वाधिक 11 मामले अजमेर के हैं। वहीं जयपुर में 8, चित्तौड़गढ़ में 5, जोधपुर में 2, धौलपुर, कोटा उदयपुर और बांसवाड़ा में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं राजस्थान के लिए यह राहत भरी खबर है कि चूरू और बीकानेर जिलों में कोरोना के सभी मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मंगलवार को राज्य में 102 नए पॉजिटिव मिले। जिसमें जयपुर में 26, जोधपुर में 25,  कोटा में 24, अजमेर में 11, टोंक में 8, धौलपुर में 4 और बांसवाड़ा, नागौर, उदयपुर और सीकर में 1-1 व्यक्ति कोरोना से पीड़ित पाया गया और इसके चलते संक्रमितों का आंकड़ा प्रदेश में बढ़कर 2364 हो गया था।

राजस्थान में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले प्रदेश की राजधानी जयपुर में मिले हैं। यहां अब तक  869 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं जोधपुर में 402 (इसमें 47 ईरान से आए), कोटा में 190, अजमेर में 146, टोंक में 131, नागौर में 117, भरतपुर में 110, बांसवाड़ा में 64, जैसलमेर में 49 (इसमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 42, झालावाड़ में 40, बीकानेर में 37, भीलवाड़ा में 35, दौसा में 21, चूरू में 14, सवाईमाधोपुर में 13, हनुमानगढ़ में 11, धौलपुर में 10, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में 8-8, अलवर में 7, डूंगरपुर व सीकर में 6-6, करौली व पाली में 3, बाड़मेर और प्रतापगढ़ में 2-2 कोरोना मरीज अब तक मिले हैं। वहीं राजसमंद में 1 संक्रमित पाया गया।

प्रदेश की राजधानी जयपुर के बजाज नगर, खो नागोरियान, विद्याधर नगर और शास़्त्री नगर क्षेत्रों में कोरोना पीड़ितों के मामले सामने आने के बाद इन क्षेत्रों में राज्य सरकार की ओर से कफ्र्यू लगा दिया गया। वहीं दूसरी ओर शहर के राजापार्क और सी-स्कीम के धूलेश्वर गार्डन में पूर्व में मिले कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इन दोनों क्षेत्रों से कफ्र्यू अब हटा लिया गया है।

वहीं राजस्थान में कोरोना से अब तक 52 लोगों की मौत हुई है। इनमें 29 जयपुर (जिसमें दो यूपी से),  जोधपुर में 7, कोटा में 5, भीलवाड़ा, सीकर और भरतपुर मंे 2-2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अलवर, बीकानेर, नागौर और टोंक 1-1 व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाराजस्थान में कोरोनाराजस्थानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos