कोरोना वायरस के विदेशों में भारत के 276 संक्रमित मरीज, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, जानें किस देश में कितने भारतीय पीड़ित

By पल्लवी कुमारी | Published: March 18, 2020 03:45 PM2020-03-18T15:45:35+5:302020-03-18T15:45:35+5:30

कोरोना वायरस से दुनियाभर के तकरीबन 100 से ज्याद देश प्रभावित हैं। कोरोना से पूरे विश्व में अभी-तक 8 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

coronavirus 276 Indians are infected with COVID 19 abroad data given by External Affairs | कोरोना वायरस के विदेशों में भारत के 276 संक्रमित मरीज, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, जानें किस देश में कितने भारतीय पीड़ित

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsएशिया में चीन के बाद पाकिस्तान सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित देश है।  कोरोना वायरस के मामलों की संख्या देश में हर दिन बढ़ रही है। भारत में 16 राज्यों में कोरोना के केस हैं।

नई दिल्ली: लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में विदेश मंत्रालय ने बताया है कि विदेश में 276 भारतीय कोरोना वायरस संक्रमित हैं, इनमें ईरान में 255, यूएई में 12, इटली में 5 और हांगकांग, कुवैत, रवांडा और श्रीलंका में 1-1 माामले हैं। भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आकड़ों के मुताबिक भारत में COVID19 मामलों की कुल संख्या 148 हो गई है। जिसमें 123 भारतीय और 25 विदेशी नागरिक हैं। (18.03.2020 को सुबह 09:00 बजे तक के आकड़ें) 

कोरोना वायरस के मामलों की संख्या देश में हर दिन बढ़ रही है। भारत में 16 राज्यों दिल्ली, हरियाणा, केरल, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं। जिसमें 38 केस हैं। उसके बाद केरल में 25 मामले हैं। कर्नाटक में 11 केस हैं। 

चीन से बाहर निकला कोरोना वायरस यूरोप में जबर्दस्त कहर बरपा रहा है। ईरान, इटली, अमेरिका सहित कई देशों में कोरोन का कहर है। एशिया में चीन के बाद पाकिस्तान सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित देश है।  

Web Title: coronavirus 276 Indians are infected with COVID 19 abroad data given by External Affairs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे