लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 21 और लोगों की मौत, कुल मृतकों की संख्या 550 हुई

By स्वाति सिंह | Updated: June 21, 2020 20:43 IST

उत्तर प्रदेश में अब तक 10,995 संक्रमित लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 62.01 हो गया है। प्रसाद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में कुल 16,125 नमूनों की जांच की गयी है और शुरू से अब तक पांच लाख 60 हजार 697 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 21 और लोगों की मौत हो गयी।उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 21 और लोगों की मौत हो गयी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 21 और लोगों की मौत हो गयी। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या 550 हो गयी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 21 और लोगों की मौत हो गयी है।

प्रदेश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या अब 550 हो गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 10,995 संक्रमित लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 62.01 हो गया है। प्रसाद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में कुल 16,125 नमूनों की जांच की गयी है और शुरू से अब तक पांच लाख 60 हजार 697 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

जांच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अब हम जल्द ही एंटीजेन टेस्ट को भी कुछ चुनिंदा जिलों में शुरू करने जा रहे हैं। संक्रमण के अधिक मामलों वाले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के साथ-साथ लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर में भी इसे शुरू किया जाएगा। प्रसाद ने बताया कि अब हम कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिये निगरानी कार्य को नयी रफ्तार देने जा रहे हैं।

इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार हो रही है। सम्भवत: मंगलवार को यह कार्ययोजना लागू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के 668 निजी तथा सरकारी अस्पतालों में ओपीडी डॉक्टरों, स्वागत डेस्ककर्मी तथा गार्ड वगैरह की रैंडम सैम्पलिंग के तहत जांच करवायी थी।

इनमें से मऊ, मुजफ्फरनगर, संतकबीरनगर, शामली, सुलतानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद समेत 17 जिलों के 25 अस्पतालों में संक्रमण मिला। प्रसाद ने बताया कि इस दौरान हमने 4,577 नमूनों की जांच करायी, जिनमें से 51 में संक्रमण पाया गया। इसके आधार पर सम्बन्धित अस्पतालों के अन्य कर्मचारियों की भी जांच करायी जाएगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos