लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1486 नए मामले आए सामने व 49 लोगों की हुई मौत

By अनुराग आनंद | Updated: April 22, 2020 18:28 IST

देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से कुल संक्रमितों की संख्या अब 20 हजार के पार पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में कोविड-19 के 15859 मरीजों का इलाज चल रहा है।देश भर में 3,959 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 652 हो गई और संक्रमण के मामले 20471 पर पहुंच गए। मंत्रालय ने आगे बताया कि कोविड-19 के 15859 मरीजों का इलाज चल रहा है, 3,959 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक मरीज दूसरे देश चला गया।

बता दें कि संक्रमण के कुल मामलों में से 77 लोग विदेशी हैं। इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में 1486 नए मामले और 49 लोगों की मौत हुई है।

संक्रमण के कारण देश में कुल 640 लोगों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 251 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 90 लोगों की मौत गुजरात में, 80 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में, 47 की मौत दिल्ली में, 25 की मौत राजस्थान में, 23 लोगों की मौत तेलंगाना में और 22 लोगों की मौत आंध्र प्रदेश में हुई है। संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश में 21 मौत हुई है।

गुजरात में बुधवार को 94 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 2,272 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा कि कोरोना वायरस से पांच और मरीजों की मौत के साथ मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। अब तक 144 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में अब भी 2,033 लोगों का इलाज चल रहा हैं तथा कुल 38,059 लोगों की जांच की गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं