Coronavirus Outbreak Updates: महाराष्ट्र में  107 मरीज, देश भर में 519, डिस्चार्ज हुए 39, पीएम करेंगे संबोधित

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 24, 2020 07:18 PM2020-03-24T19:18:51+5:302020-03-24T19:18:51+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। कर्नाटक सरकार के अनुसार राज्य में एक मौत और तीन डिस्चार्ज लोगों को मिलाकर पॉजिटिव COVID19 मामलों की संख्या 41 पहुंच गई है। कोलकाता पुलिस ने 23 मार्च 17:00 बजे से लेकर 24 मार्च 17:00 बजे के बीच कोलकाता में 'कुल सुरक्षा प्रतिबंध' का जानबूझकर उल्लंघन करने वाले 1003 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Coronavirus 107 patients Maharashtra, 519 across country 39 discharged will address PM | Coronavirus Outbreak Updates: महाराष्ट्र में  107 मरीज, देश भर में 519, डिस्चार्ज हुए 39, पीएम करेंगे संबोधित

मुंबई में कोरोना वायरस के 12 उपचाराधीन मरीज ‘‘ठीक’’ हो गये हैं। (FILE PHOTO)

Highlightsबंगाल स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 58 साल के एक आदमी और एक 55 वर्षीय महिला का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिवआया है।पश्चिम बंगाल मेंं कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या नौ हो गई है।

मुंबई/नई दिल्लीः महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोरोना वायरस के 6 नए मामले सामने आए हैं, 5 मामले मुंबई के हैं और 1 अहमदनगर का। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। देश भर में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 519 हुई (इसमें डिस्चार्ज हुए 39 मामलें और 10 मौतें भी शामिल हैं)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। कर्नाटक सरकार के अनुसार राज्य में एक मौत और तीन डिस्चार्ज लोगों को मिलाकर पॉजिटिव COVID19 मामलों की संख्या 41 पहुंच गई है। कोलकाता पुलिस ने 23 मार्च 17:00 बजे से लेकर 24 मार्च 17:00 बजे के बीच कोलकाता में 'कुल सुरक्षा प्रतिबंध' का जानबूझकर उल्लंघन करने वाले 1003 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 58 साल के एक आदमी और एक 55 वर्षीय महिला का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिवआया है। पुरुष मिस्र और महिला यूके से यात्रा कर लौटी थीं। पश्चिम बंगाल मेंं कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या नौ हो गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के 10 और मामले सामने आए हैं जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वहीं दूसरी ओर कुछ अच्छी खबर भी है कि मुंबई में कोरोना वायरस के 12 उपचाराधीन मरीज ‘‘ठीक’’ हो गये हैं।

अधिकारी ने बताया कि जो छह नए मामले सामने आए हैं उनमें में से पांच मामले मुंबई से हैं जबकि एक अहमदनगर जिले से है। इससे पहले सुबह में अधिकारियों ने राज्य में अन्य नए मामले सामने आने की जानकारी दी थी। इनमें से तीन पुणे में और एक सतारा में सामने आया था।

अधिकारी ने बताया कि बीते चार दिनों के दौरान राज्य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या दहाई अंकों में बढ़ रही है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार मुंबई में सोमवार की शाम 65 वर्षीय एक मरीज की मौत होने के बाद महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। यह व्यक्ति हाल में संयुक्त अरब अमीरात से अहमदाबाद आया था। राज्य के लोक स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की हालत गंभीर है।

मंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 15 लोगों पर इलाज का असर हो रहा है और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जायेगी, लेकिन अंतिम निर्णय चिकित्सकों द्वारा लिया जायेगा। इससे पूर्व सुबह बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित 12 मरीजों को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वे ठीक हो गये हैं। 

Web Title: Coronavirus 107 patients Maharashtra, 519 across country 39 discharged will address PM

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे