लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में कोरोना से 1,008 लोगों की मौत, कुल मामले बढ़कर हुए 31,787

By भाषा | Updated: April 29, 2020 22:39 IST

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 7,796 मरीज ठीक हो गए हैं और एक मरीज देश से चला गया था। वहीं 22,982 लोगों का अब भी अस्पतालों में संक्रमण का इलाज चल रहा है। संक्रमित हुये मरीजों में कुल मामलों में 111 विदेशी भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बुधवार को 1,008 हो गई है जबकि संक्रमित मामलों की तादाद बढ़कर 31,787 पर पहुंच गई।स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से रिकार्ड 71 लोगों की मौत हुयी है जबकि मरीजों की संख्या में 1,813 का इजाफा हुआ है।

देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बुधवार को 1,008 हो गई है जबकि संक्रमित मामलों की तादाद बढ़कर 31,787 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से रिकार्ड 71 लोगों की मौत हुयी है जबकि मरीजों की संख्या में 1,813 का इजाफा हुआ है।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 7,796 मरीज ठीक हो गए हैं और एक मरीज देश से चला गया था। वहीं 22,982 लोगों का अब भी अस्पतालों में संक्रमण का इलाज चल रहा है। संक्रमित हुये मरीजों में कुल मामलों में 111 विदेशी भी शामिल हैं।

मंगलवार शाम से कुल 71 मरीजों की जान गई है जिनमें से महाराष्ट्र में 31, गुजरात में 19, मध्य प्रदेश में छह, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पांच पांच, पश्चिम बंगाल में दो मौतें हुई हैं जबकि जम्मू-कश्मीर, पंजाब तथा तमिलनाडु में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। देश में कोविड-19 से हुई 1,008 मौतों में से सबसे ज्यादा 400 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है।

इसके बाद गुजरात में 181, मध्य प्रदेश में 119, दिल्ली में 54, राजस्थान में 51, उत्तर प्रदेश में 36 और आंध्र प्रदेश में 31 मरीजों की मौत हुई है। तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 25, पश्चिम बंगाल में 22 मरीजों की मृत्यु हुई है, जबकि कर्नाटक में 20 मरीजों ने संक्रमण के कारण मौत हुयी है। बीमारी से पंजाब में 19, जम्मू कश्मीर में आठ, केरल में चार और झारखंड तथा हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में दो मरीजों ने दम तोड़ा है जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़े बुधवार शाम को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे ज्यादा पुष्ट मामले महाराष्ट्र में हैं जहां 9,318 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं।

इसके बाद गुजरात में 3,744, दिल्ली में 3,314, मध्य प्रदेश में 2,561, राजस्थान में 2,364, उत्तर प्रदेश में 2,115 और तमिलनाडु में 2,058 लोग संक्रमित हैं। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,332 और तेलंगाना में 1,012 हो गई है। पश्चिम बंगाल में मामलों की संख्या 725, जम्मू-कश्मीर में 565, कर्नाटक में 532, केरल में 486, बिहार में 383 और पंजाब में 322 हो गई है।

हरियाणा में कोरोना वायरस के 310 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 119 मामले हैं। झारखंड में 105 और उत्तराखंड में 54 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं। चंडीगढ़ में 56 मामले हैं तो हिमाचल प्रदेश में 40 लोग संक्रमित हुए हैं।

छत्तीसगढ़ और असम में 38-38 लोग संक्रमित हुए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 33 मामले हैं जबकि लद्दाख में इस संक्रमण ने 22 लोगों को अपनी चपेट में लिया है।

मेघालय में 12 और पुडुचेरी में आठ मामले हैं जबकि गोवा में कोविड -19 के सात मामले सामने आए हैं। मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं जबकि मिजोरम तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकारों से आंकड़े मिलने के समय में अंतर के कारण राज्यों की सूची में दिये गये आंकड़े, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से भिन्न हो सकते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल