लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट: भारत में कोविड-19 केसों की संख्या 21700 पहुंची, अब तक 686 लोगों की मौत

By निखिल वर्मा | Updated: April 23, 2020 17:50 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1229 मामले सामने आए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 से संक्रमित 4324 मरीज अबतक ठीक हो चुके हैं, यह आंकड़ा करीब 20 फीसदी हैदेश के 78 जिलों में बीते 14 दिनों में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार को कोविड-19 के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 686 हो गई और संक्रमण के मामले 21700 पर पहुंच गए। मंत्रालय ने आगे बताया कि कोविड-19 के 16689 मरीजों का इलाज चल रहा है, 4324 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक मरीज दूसरे देश चला गया। संक्रमण के कुल मामलों में से 77 लोग विदेशी हैं। बुधवार शाम से कुल 34 लोगों की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश में केसों की संख्या 15 हजार पार

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1500 पार चली गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार (21 अप्रैल) को जानकारी दी कि राज्य में कोरोना वायरस के 1507 मामले आए हैं। यूपी में अभी 1299 केस एक्टिव हैं। 187 लोगों का सफल इलाज करके घर भेजा जा चुका है जबकि कोविड-19 के संक्रमित हुए 21 लोगों की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश में अब 11 जिले पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हाथरस, बरेली, प्रयागराज, महाराजगंज, शाहजहांपुर, बाराबंकी, हरदोई और कौशाम्बी पूरी तरह कोरोना वायरस मुक्त हो चुके हैं।

बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 147 हुई

 

बिहार में गुरुवार (23 अप्रैल) को कोरोना वायरस संक्रमण के 4 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 147 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि मुंगेर में कोविड-19 का एक एक मामला सामने आया है। इससे पहले कल बिहार में 17 नए मामलों की पुष्टि हुई थी।

दुनिया भर में कोविड-19 केसों की संख्या 26 लाख पार

दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 26 लाख 56 हजार पार कर गई है। कोविड-19 के संक्रमण से 185353 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में सबसे तेजी से संक्रमण फैला है और यहां कुल संक्रमितों की संख्या 849,092 तक पहुंच गई हैं जिनमें से 47,686 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?