लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: एमपी में कक्षा एक से आठ तक के स्कूल अब 15 अप्रैल तक बंद, पंजाब में 10 अप्रैल तक बंद रहेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2021 21:17 IST

COVID19 cases: पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए मंगलवार को पाबंदियों की अवधि बढ़ा दी और अब स्कूल एवं कॉलेज अगले दस दिनों तक और बंद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा विभाग के द्वारा जारी आदेश अनुसार  कोरोना की वजह से कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल पंद्रह अप्रैल तक बंद रहेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते  पहले राज्य सरकार ने 31 मार्च तक के लिए स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया गया था। कक्षा 9 से लेकर 12 कक्षा तक की कक्षायें  यथावत लगती रहेंगी।

COVID19 cases: मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते हुए प्रकोप के कारण मध्य प्रदेश में कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कूल अब 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे। 1 अप्रैल से कक्षाएं चलने की उम्मीद थी। 

राज्य शिक्षा विभाग के द्वारा जारी आदेश अनुसार  कोरोना की वजह से कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल पंद्रह अप्रैल तक बंद रहेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते  पहले राज्य सरकार ने 31 मार्च तक के लिए स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया गया था। स्कूल शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए पूर्व में जारी किए गए निर्देश यथावत रहेंगे। यानि कक्षा 9 से लेकर 12 कक्षा तक की कक्षायें  यथावत लगती रहेंगी।

पंजाब सरकार ने पाबंदियों की अवधि बढ़ाई, अब स्कूल कॉलेज 10 अप्रैल तक बंद रहेंगे

पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए मंगलवार को पाबंदियों की अवधि बढ़ा दी और अब स्कूल एवं कॉलेज अगले दस दिनों तक और बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जांच और कोरोना वायरस टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने का भी आदेश दिया। उन्हें अधिकारियों ने बताया कि मध्य मई तक ही रोजाना मामलों में गिरावट आने की उम्मीद है।

एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सचल टीकाकरण केंद्रों की स्थापना के लिए स्थानों की पहचान करने का भी निर्देश दिया। पंजाब सरकार ने 19 मार्च को सिनेमाघरों, मॉलों एवं सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों के जमावड़े पर पाबंदी के साथ साथ शैक्षणिक संस्थानों को इस माह के आखिर तक बंद रखने का आदेश दिया था। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मंगलवार को आदेश दिया कि पहले जो पाबंदियां 31 मार्च तक थीं अब वे 10 अप्रैल तक प्रभाव में रहेंगी।

पहले राज्य सरकार ने आदेश दिया था कि मॉलों में एक वक्त में 100 से अधिक व्यक्तियों को इजाजत नहीं होनी चाहिए और सिनेमाघरों को आधी सीटें खाली रखने को कहा गया था। सबसे अधिक प्रभावित 11 जिलों में अंतिम संस्कार एवं शादियों को छोड़कर सभी सामाजिक जमावड़े पर पूर्ण पाबंदी लगायी गयी थी । अंतिम संस्कार एवं शादियों में भी 20 लोगों को ही इजाजत होगी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को, प्राथमिकता श्रेणियों को ध्यान में रखकर टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने को निर्देश दिया।

स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए उन्होंने मुख्य सचिव विनी महाजन को बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले अन्य स्थानों पर जांच एवं टीकाकरण करने के लिए जरूरी निर्देश जारी करने को कहा। बयान के अनुसार, सिंह ने सभी उपायुक्तों एवं सिविल सर्जनों को उन जगहों की पहचान करने को कहा जहां चलते-फिरते टीकाकरण केंद्र बनाये जा सकते हैं। हाल के सर्वेक्षण में सामने आया कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस का जो नया स्वरूप सामने आया है, उसके मामले राज्य में भी तेजी से सामने आ रहे हैं।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि कुछ जिलों में नये मामले और मरीजों की मौत के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और लुधियाना में छह अप्रैल के आसपास इनके अत्यधिक होने की आशंका है। अनुमानों के अनुसार, मध्य या आखिर मई तक मामलों में गिरावट आयेगी एवं जालंधर, लुधियाना, पटियाला, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, होशियारपुर और कपूरथला में और अधिक मामले सामने आ सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, संक्रमण दर 40 वर्ष से कम उम्र के लोगों में अधिक रहने की आशंका है। पंजाब में सोमवार कोविड-19 के 2,914 मामले सामने आये और 59 मरीजों की जान चली गयी।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियापंजाबकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब