लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 102 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: July 31, 2021 22:56 IST

Open in App

रायपुर, 31 जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 102 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,02,008 हो गई है। राज्य में शनिवार को 50 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 102 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 12, दुर्ग से एक, राजनांदगांव से दो, बालोद से तीन, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से नौ, महासमुंद से दो, बिलासपुर से तीन, रायगढ़ से सात, कोरबा से एक, जांजगीर चांपा से नौ, मुंगेली से एक, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से दो, कोरिया से चार, सूरजपुर से तीन, बलरामपुर से तीन, जशपुर से एक, बस्तर से छह, कोंडागांव से तीन, दंतेवाड़ा से छह, सुकमा से चार, कांकेर से 11, नारायणपुर से एक और बीजापुर से छह मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,02,008 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,86,621 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1863 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,524 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,678 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3138 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट