लाइव न्यूज़ :

Corona virus: इंदौर में हड़कंप, एक ही परिवार के पति, पत्नी और 12-7 साल की दो बेटियां कोरोना वायरस से संक्रमित, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2022 18:56 IST

Corona virus: जिला निगरानी अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि अग्रवाल नगर कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय एक व्यक्ति, उसकी पत्नी (42) और उनकी 12 और सात साल की दो बेटियां कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहमारी टीम उनके संपर्क में आये लोगों का पता लगा रही है। जांच के परिणाम शनिवार को प्राप्त हुए। वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं और उनके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं। इसी के साथ प्रदेश में वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पांचवां मरीज जबलपुर में है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि अग्रवाल नगर कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय एक व्यक्ति, उसकी पत्नी (42) और उनकी 12 और सात साल की दो बेटियां कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि खांसी और सर्दी की शिकायत के बाद उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें वे चारों संक्रमित पाए गए। उनकी जांच के परिणाम शनिवार को प्राप्त हुए। इन चारों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं। मालाकार ने बताया कि हमारी टीम उनके संपर्क में आये लोगों का पता लगा रही है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी