लाइव न्यूज़ :

सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल, मणिपुर और त्रिपुरा पूरी तरह से कोरोना से मुक्त, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले-कोई नया मामला सामने नहीं आया

By भाषा | Updated: April 27, 2020 19:53 IST

आज प्रधानमंत्री जी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात की, उन्होंने मुख्यमंत्रियों से सजग रहें, सचेत रहें। रेड जोन और ऑरेंज जोन में पड़ने वाले सभी जिलों में सख्ती रखते हुए चैन ऑफ ट्रांसमिशन को तोड़ा जाए।

Open in App
ठळक मुद्देसार्वजनिक उपक्रमों के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक की। उसके बाद उन्होंने यह टिप्पणी की। तीन अन्य राज्य- असम, मेघालय और मिजोरम में कोरोना वायरस के क्रमशः आठ, 11 और एक मामले सामने आए थे।

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में से पांच पूरी तरह से कोरोना वायरस से मुक्त हैं और शेष तीन प्रदेशों में पिछले कई दिन से इस बीमारी का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

सिंह पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री भी हैं। उन्होंने पूर्वोत्तर परिषद, शिलांग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही विभिन्न सरकारी निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक की। उसके बाद उन्होंने यह टिप्पणी की।

सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर के पांच राज्यों - सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा पूरी तरह से कोरोना वायरस से मुक्त हैं। इसके अलावा तीन अन्य राज्य- असम, मेघालय और मिजोरम में कोरोना वायरस के क्रमशः आठ, 11 और एक मामले सामने आए थे।

सिंह ने कहा कि ये सभी मरीज ठीक हो गए हैं और रविवार रात के बाद से कोई नया मामला नहीं आया है। उन्होंने क्षेत्र की राज्य सरकारों, मुख्यमंत्रियों और अपने मंत्रालय के अधिकारियों और परिषद को बेहतरीन समन्वय सुनिश्चित करने के लिए बधाई दी जिससे यह संभव हो सका है।

सिंह ने कोरोना वायरस मरीजों की देखभाल और संक्रमण के प्रबंधन के लिए नयी स्वास्थ्य परियोजनाओं के संबंध में मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर जैसे राज्यों से मिले प्रस्तावों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाअरुणाचल प्रदेशअसममणिपुरमेघालयत्रिपुरानागालैंडजितेन्द्र सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए