लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Live Updates: ‘मास्क नहीं, सब्जी नहीं', त्रिपुरा में विक्रेताओं ने प्रवेश द्वार पर ही एक तख्ती टांग दी

By भाषा | Updated: April 23, 2020 18:25 IST

देश भऱ में पेट्रोल पंप के बाद सब्जी बेचने वाले ने ऐलान कर दिया है। सब्जियों के थोक बाजार महाराजगंज में प्रवेश द्वार पर लिखा है कि आपको कोई भी सामान चाहिए तो मास्क पहन कर आइये। नहीं तो आपको समान नहीं मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘थोक और खुदरा विक्रेताओं ने एक बैठक के दौरान फैसला किया कि वे सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों का सख्ती से पालन करेंगे।’’ बाजार में सब्जी बेचने का काम करने वाले गौरांग पाल ने कहा कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में कई ग्राहकों का अनुरोध ठुकरा दिया है।

अगरतलाः कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयास में अगरतला में कारोबारियों ने कहा है कि सामाजिक दूरी के मानकों का उल्लंघन करने वाले और बिना मास्क पहने उनकी दुकानों पर आने वाले लोगों को वे सामान नहीं बेचेंगे।

सब्जियों के थोक बाजार महाराजगंज बाजार में प्रवेश द्वार पर ही एक तख्ती टांग दी गई है, जिसपर लिखा है कि बिना मास्क पहने आए लोगों को सामान नहीं दिया जाएगा। ‘महाराजगंज बाजार सब्जी व्यवसायी समिति’ के सदस्य नकुल दास ने बताया, ‘‘थोक और खुदरा विक्रेताओं ने एक बैठक के दौरान फैसला किया कि वे सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों का सख्ती से पालन करेंगे।’’

बाजार में सब्जी बेचने का काम करने वाले गौरांग पाल ने कहा कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में कई ग्राहकों का अनुरोध ठुकरा दिया है, क्योंकि ‘‘उन्होंने सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करने से इंकार कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपने उत्पाद सिर्फ उन्हीं लोगों को बेचने का फैसला किया है, जो उचित दूरी बनाए रखेंगे और अपनी बारी आने का धैर्यपूर्वक इंतजार करेंगे। यह हमारा काम आसान बनाता है।’’

बटला और लेक चौमुहानी बाजार में विक्रेताओं ने भी इसी तरह के उपाय किए हैं। जमावड़े को रोकने के लिए सभी बाजारों में पुलिस और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के जवान तैनात किए गए हैं। शहर भर के पेट्रोल पंपों ने भी ‘मास्क नहीं,ईंधन नहीं' की नीति अपनाई है।

कोविड-19: यात्री जहाज में फंसे चालक दल के 145 सदस्य मुंबई में उतरे

कोरोना वायरस महामारी के चलते एक यात्री जहाज में फंसे लगभग 145 भारतीय बृहस्पतिवार को मुंबई में उतर गए। ये सभी जहाज के चालक दल के सदस्य हैं, जो एक महीने से भी ज्यादा समय पहले थाईलैंड से रवाना हुए थे। अधिकारियों ने कहा कि यात्री जहाज 'मारिला डिस्कवरी' के चालक दल के ये सदस्य शहर में इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल पर उतरे। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (एमपीटी) के अध्यक्ष संजय भाटिया ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि चालक दल के सदस्य मुंबई, गोवा, हैदराबाद और देश के अन्य हिस्सों के निवासी हैं।

उन्होंने कहा, ''फिलहाल उन्हें पृथक कर दिया गया है। उनकी कोविड-19 की जांच की जाएगी, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद उन्हें घर भेजने या नहीं भेजने पर फैसला लिया जाएगा।'' उन्होंने कहा कि जहाज में सवार यात्री कोविड-19 प्रकोप के बाद 14 मार्च को थाईलैंड में उतर गए थे। भाटिया ने कहा कि यह जहाज 14 अप्रैल को नॉर्वे से मुंबई पहुंचा था, लेकिन चालक दल के सदस्यों को इससे उतरने की अनुमति नहीं मिली थी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मुद्दे पर केन्द्र सरकार से चर्चा की थी, जिसके बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस जहाज समेत अन्य जहाजों के चालक दल के सदस्यों के जहाज से उतरने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किये थे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि जहाज का संचालन करने वाली कंपनी ने कहा है कि 37 दिन पहले थाईलैंड से रवाना होने और चालक दल के किसी भी सदस्य के कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाए जाने के बावजूद जहाज को बंदरगाह में प्रवेश की अनुमति नहीं मिल पाई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसत्रिपुराकोरोना वायरस लॉकडाउनबिप्लब कुमार देब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए