लाइव न्यूज़ :

India Lockdown: देश में फंसे हैं विदेशी पर्यटक, 14 अप्रैल तक लॉकडाउन, एयर इंडिया ने की पहल, जानिए मामला

By भाषा | Updated: April 2, 2020 15:29 IST

भारत में 21 दिन के लिए किया गया लॉकडाउन 14 अप्रैल तक है और इस अवधि के लिए सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, विमानन नियामक डीजीसीए की अनुमति से इस अवधि के दौरान मालवाहक विमान और अन्य विमान उड़ान भर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय परिवाहक चार अप्रैल से सात अप्रैल के बीच दिल्ली-लंदन मार्ग पर चार उड़ानें संचालित करेगा। अधिकारियों ने बताया कि पांच अप्रैल से सात अप्रैल के बीच मुंबई-लंदन मार्ग पर भी विमान उड़ान भरेंगे।

नई दिल्लीः एयर इंडियाकोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन (बंद) के बीच देश में फंसे विदेशियों को उनके देश भेजने के उद्देश्य से, चार से सात अप्रैल के बीच लंदन तक विशेष उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है।

भारत में 21 दिन के लिए किया गया लॉकडाउन 14 अप्रैल तक है और इस अवधि के लिए सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, विमानन नियामक डीजीसीए की अनुमति से इस अवधि के दौरान मालवाहक विमान और अन्य विमान उड़ान भर सकते हैं।

एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय परिवाहक चार अप्रैल से सात अप्रैल के बीच दिल्ली-लंदन मार्ग पर चार उड़ानें संचालित करेगा। अधिकारियों ने बताया कि पांच अप्रैल से सात अप्रैल के बीच मुंबई-लंदन मार्ग पर भी विमान उड़ान भरेंगे।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को सोमवार को लिखे पत्र में एक एयरलाइन पायलट संघ ने आरोप लगाया था कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच भारतीयों को विदेश से लाने या विदेशियों को उनके देश छोड़ने के लिए चलाई जा रही उड़ानों पर एयर इंडिया के क्रू सदस्यों को जो सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए जा रहे हैं उनकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है। एयर इंडिया ने लॉकडाउन के बीच भारत में फंसे विदेशियों को बाहर निकालने के लिए इजराइल और जर्मनी तक की उड़ानें संचालित की हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनब्रिटेनअमेरिकाएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए