लाइव न्यूज़ :

Aarogya Setu app: उपयोगकर्ताओं की संख्या केवल 13 दिनों में 5 करोड़, दुनिया में तीव्रता से लोकप्रिय होने वाला एप

By भाषा | Updated: April 15, 2020 19:38 IST

नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने ट्विटर पर लिखा है, टेलीफोन को 5 करोड़ ग्राहक तक पहुंचने में 75 साल लगे, रेडियो को 38 साल, टेलीविजन को 13 साल, इंटरनेट को चार साल, फेसबुक को 19 महीना, पोकेमॉन गो को 19 दिन लगे।

Open in App
ठळक मुद्देविकसित मोबाइल एप आरोग्य सेतु के उपयोगकर्ताओं की संख्या केवल 13 दिनों में 5 करोड़ पहुंच गयी है।आरोग्य सेतु एप लोगों के आसपास या उनके क्षेत्र में कोरोना वायरस मरीज का पता चलने पर उन्हें सूचित करता है।

नई दिल्लीः नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने बुधवार को कहा कि सरकार का कोरोना वायरस मरीजों पर नजर रखने के लिये विकसित मोबाइल एप आरोग्य सेतु के उपयोगकर्ताओं की संख्या केवल 13 दिनों में 5 करोड़ पहुंच गयी है।

इस लिहाज से यह दुनिया का तीव्रता से लोकप्रिय होने वाला एप बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को राष्ट्र के नाम संबोधन में लोगों से एप डाउनलोड करने की अपील की। कांत ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘टेलीफोन को 5 करोड़ ग्राहक तक पहुंचने में 75 साल लगे, रेडियो को 38 साल, टेलीविजन को 13 साल, इंटरनेट को चार साल, फेसबुक को 19 महीना, पोकेमॉन गो को 19 दिन लगे।

कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान के तहत तैयार आरोग्य सेतु के उपयोगकर्ताओं की संख्या केवल 13 दिन में 5 करोड़ पहुंच गयी।’’ आरोग्य सेतु एप लोगों के आसपास या उनके क्षेत्र में कोरोना वायरस मरीज का पता चलने पर उन्हें सूचित करता है। जिला प्रशासन सभी शैक्षणिक संस्थानों, विभागों आदि से एप डाउनलोड करने को कह रहा है।

एप का विकास प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा गठित समित के अंतर्गत किया गया। इसमें नीति आयोग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय की सक्रिय भूमिका रही। सूत्रों के अनुसार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज कुछ अन्य पहलुओं पर परीक्षण कर रही जबकि टेक महिंद्रा और महिंद्रा समूह इस एप के अगले संस्करण पर काम कर रहा है। टेक महिंद्रा आरोग्य सेतु का दायरा बढ़ाकर सभी प्रकार के फोन पर काम करने लायक बनाने की दिशा में काम कर रही है। फिलहाल मौजूदा एप केवल स्मार्टफोन के लिये उपयुक्त है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण