लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले 6200 पार, 1 जून से चल सकती हैं बसें

By निखिल वर्मा | Updated: May 25, 2020 16:31 IST

उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 6268 मामले आए हैं जबकि इस खतरनाक वायरस से 161 लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के संकट को देखते हुए अलग से कामगार विभाग का गठन किया जाएगा.भारत में कोरोना वायरस के 1.38 लाख से ज्यादा मामले आए हैं और 4000 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 273 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 6200 पार चली गई है जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 2606 है। इस बीच कोविड-19 से पीड़ित 3581 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने  दी है।

वहीं उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि जिस माइग्रेशन कमीशन का गठन करना है उसका नाम 'कामगार/ श्रमिक (सेवायोजन एवं रोज़गार) कल्याण आयोग' होगा। उन्होंने बताया, अभी तक ट्रेन या बस से जो 24 लाख से ज्यादा लोग आए हैं उनके विवरण को सूचीबद्ध करने का काम राजस्व विभाग कर रहा है, हर जिले के जिलाधिकारी कर रहे हैं, इस कार्य को पूरा करके आयोग के गठन के बाद बहुत सारे काम शुरू करने हैं।

1 जून से चल सकती हैं बसें

उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने सोमवार को कहा कि वह एक जून से बसों का सामान्य परिचालन शुरू कर सकता है लेकिन सब कुछ लॉकडाउन को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के निर्देशों पर निर्भर करेगा। निगम के प्रबंध निदेशक राज शेखर ने बताया कि निगम मुख्यालय के संज्ञान में आया है कि कई वेबसाइट और सोशल मीडिया पर एक जून से बसों के परिचालन को लेकर कुछ सूचना है। 

परिचालन 31 मई के बाद लॉकडाउन को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के निर्देशों पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा,‘‘हम परिचालन की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि समय कम बचा है । परिचालन की तारीख, समय और रूपरेखा को लेकर अंतिम फैसला पूरी तरह से लॉकडाउन को लेकर किसी निर्णय पर निर्भर करेगा। हम इस बात की तैयारी कर रहे हैं कि संक्षिप्त समय के नोटिस पर भी परिचालन शुरू किया जा सके।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप