लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 13 लाख के पार, 30807 लोगों की मौत

By निखिल वर्मा | Updated: July 24, 2020 18:47 IST

आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 49,310 मामले दर्ज किये गये हैं

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोविड-19 से मृत्यु दर घटकर 2.38 प्रतिशत हुईभारत में कोरोना वायरस से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 63 प्रतिशत हुई

भारत में कोरोना वायरस के केसों की संख्या 13 लाख पार पहुंच गई है। कोविड-19 की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 30 हजार 800 से ज्यादा हो गई है। आंकड़ों के अनुसार देश में 431,564 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है और अभी तक 828,514 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर घटकर 2.38 प्रतिशत हुई

देश में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 24 घंटे की अवधि में 34,602 के रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंच गयी है जिससे स्वस्थ होने वाले लोगों की दर बढ़कर 63.45 प्रतिशत हो गयी। संक्रमण से मृत्यु की दर कम होकर 2.38 प्रतिशत हो गयी है।

देश में 23 जुलाई तक कुल 1,54,28,170 नमूनों की जांच की जा चुकी है। गुरुवार को 3,52,801 नमूनों की जांच की गयी। मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस लिहाज से भारत में प्रति दस लाख लोगों पर 11,179.83 जांच हो रही हैं जिसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है।’’

मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रयासों को केंद्रीय विशेषज्ञ दल मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उसने कहा, ‘‘स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण के साथ किये गये प्रयासों से लोगों के स्वस्थ होने की दर में सुधार हो रहा है और मृत्यु दर लगातार कम हो रही है जो इस समय 2.38 प्रतिशत है।’’

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत, 375 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को चार और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 598 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के 375 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 33,595 हो गयी। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जोधपुर में दो, नागौर व बाड़मेर में एक-एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 598 हो गई है।

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 179 हो गयी है जबकि जोधपुर में 76, भरतपुर में 46, कोटा और बीकानेर में 30-30,अजमेर में 28, पाली में 24, नागौर में 22, और धौलपुर में 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी