लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: जम्मू-कश्मीर में शनिवार रात आठ बजे से 34 घंटे का कर्फ्यू

By भाषा | Updated: April 24, 2021 19:44 IST

Open in App

जम्मू, 24 अप्रैल जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच शनिवार रात आठ बजे से 34 घंटे का कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र शासित प्रदेश में 24 अप्रैल (शनिवार) को रात आठ बजे से 26 अप्रैल (सोमवार) को सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू पूर्णत: लागू किया जाएगा। आवश्यक एवं आपात सेवाओं की अनुमति होगी। सभी बाजार एवं वाणिज्यिक संस्थान बंद रहेंगे।’’

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आठ अप्रैल को आठ जिलों के शहरी इलाकों में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू करने का आदेश दिया था, जिसे बाद में 20 अप्रैल को केंद्रशासित प्रदेश के सभी 20 जिलों की नगर पालिका और शहरी स्थानीय निकाय सीमाओं में भी लागू करने का आदेश दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को संक्रमण के 1,937 नए मामले सामने के बाद केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,56,344 हो गई, जिनमें से एक दिन में 19 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,111 हो गई।

प्रशासन ने 20 अप्रैल को रात्रिकालीन कर्फ्यू में विस्तार देने के अलावा कहा था कि सार्वजनिक परिवहन (मेटाडोर/मिनीबस/बस) में महज 50 प्रतिशत क्षमता तक ही यात्रियों के सवार होने की अनुमति होगी और निगम एवं शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में बाजार परिसर/ बाजार/ मॉल में एक दिन आधी दुकानें और अगले दिन बाकी आधी दुकानें खुलेंगी।

दुकानदारों ने कुछ आपत्तियां जताने के साथ आदेश का पालन किया, लेकिन जम्मू में निजी ट्रांसपोर्टरों ने 21 अप्रैल को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। ट्रांसपोर्टरों ने किरायों में 50 प्रतिशत वृद्धि की मांग करते हुए हड़ताल की।

’जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ ने केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन से अपने आदेश की समीक्षा करने की अपील की थी और दावा किया था कि इस आदेश से व्यापारियों के समुदाय और बड़ी संख्या में लोगों को काफी असुविधा हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?